165 किलो बेंच प्रेस बना जानलेवा, महिला की सूझबूझ से बची शख्स की जान

Gym Accident Viral Video : जिम में 165 किलो बेंच प्रेस करते वक्त एक शख्स हादसे का शिकार हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला की बहादुरी ने उसकी जान बचा ली। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
A gym accident during a 165 kg bench press was narrowly avoided thanks to a woman’s quick action.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bench Press Accident : जिम में एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन जरा सी लापरवाही बड़ा हादसा बन सकती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स भारी वजन उठाने के दौरान मौत के बेहद करीब पहुंच जाता है।

वीडियो में वह करीब 165 किलो का बेंच प्रेस करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही सेकंड में हालात बेकाबू हो जाते हैं और भारी बारबेल उसकी गर्दन की तरफ खिसकने लगता है। यह दृश्य किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है।

165 किलो का बेंच प्रेस सीने पर गिरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स के साथ एक महिला खड़ी होती है, जो उसे वजन उठाने में मदद करती है। जैसे ही वह बारबेल को छाती तक लाता है, उसकी ताकत जवाब देने लगती है और वह वजन को ऊपर नहीं उठा पाता। धीरे-धीरे बारबेल उसकी गर्दन की तरफ आने लगता है, जिससे उसकी जान पर बन आती है।

तभी वहां मौजूद महिला तुरंत हरकत में आती है और पूरी ताकत लगाकर बारबेल को ऊपर उठाने की कोशिश करती है। हालांकि वजन बहुत ज्यादा था, लेकिन उसकी कोशिश से इतना गैप बन जाता है कि शख्स किसी तरह खुद को नीचे से निकाल लेता है।

‘ईगो लिफ्टिंग’ का खतरनाक उदाहरण

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा भी देखने को मिला। कई यूजर्स ने इसे ‘ईगो लिफ्टिंग’ का खतरनाक उदाहरण बताया, जहां लोग अपनी क्षमता से ज्यादा वजन उठाने की कोशिश करते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, इतने भारी वजन के लिए प्रशिक्षित स्पॉटर का होना बेहद जरूरी होता है, वरना जानलेवा हादसे हो सकते हैं।

हालांकि वायरल वीडियो में महिला की बहादुरी की जमकर तारीफ हो रही है, जिसने अपनी समझदारी से एक बड़ी दुर्घटना टाल दी। यह वीडियो जिम जाने वालों के लिए एक बड़ा सबक है कि फिटनेस से ज्यादा जरूरी सुरक्षा और सही तकनीक होती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com