Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मूसलाधार बारिश में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को युवक ने दिया रेनकोट, दिल जीत रहा वायरल वीडियो

Raincoat Gift : गुवाहाटी में तेज बारिश के बीच ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कंटेंट क्रिएटर ने रेनकोट और वॉटरप्रूफ पैंट भेंट की। इंसानियत से भरा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Aug 06, 2026 | 08:10 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Guwahati Rain Viral Video : असम में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच गुवाहाटी से सामने आया एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी तेज बारिश के बावजूद सड़क के बीच खड़े होकर वाहनों को नियंत्रित करता नजर आता है।

इसी दौरान वहां पहुंचे कंटेंट क्रिएटर लक्ष्मण गोस्वामी ने पुलिसकर्मी के लिए ऐसा काम किया, जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है। उन्होंने अपने साथ लाया हुआ रेनकोट और वॉटरप्रूफ पैंट ट्रैफिक पुलिसकर्मी को भेंट कर दिया ताकि वह बारिश में भीगने के बजाय आराम से अपनी ड्यूटी कर सके। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में रिकॉर्ड हुआ और अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्रैफिक पुलिसकर्मी को युवक ने गिफ्ट किया रेनकोट

वीडियो में देखा जा सकता है कि लक्ष्मण गोस्वामी, जिन्हें सोशल मीडिया पर लोग लेकी गोस्वामी के नाम से जानते हैं, सीधे ट्रैफिक पुलिसकर्मी के पास पहुंचते हैं। रेनकोट देने से पहले वह बताते हैं कि उस पर “Police” लिखा हुआ है, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी को यह भ्रम न हो कि वह आम नागरिक है।

पुलिसकर्मी मुस्कुराते हुए यह उपहार स्वीकार करता है और तुरंत रेनकोट व वॉटरप्रूफ पैंट पहन लेता है। इसके बाद वह बिना समय गंवाए दोबारा अपने चौराहे पर जाकर बारिश के बीच ट्रैफिक संभालने लगता है। यह छोटा-सा लेकिन भावुक पल लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग

वीडियो देख लोगों ने युवक की तारीफ की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने कंटेंट क्रिएटर की जमकर सराहना की। कई लोगों ने लिखा कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी हर मौसम में घंटों सड़क पर खड़े रहकर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, लेकिन उनके संघर्ष पर अक्सर किसी का ध्यान नहीं जाता।

कुछ यूजर्स ने उम्मीद जताई कि इस तरह की छोटी-छोटी मदद दूसरों को भी प्रेरित करेगी। यह वायरल वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब असम के कई जिले भारी बारिश, बाढ़ और जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, लेकिन इस बीच इंसानियत की यह छोटी-सी मिसाल लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आई है।

Guwahati content creator gifts raincoat to traffic policeman in heavy rain viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 08:10 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.