बच्चे को बिना हेलमेट देख रुका बाइकर्स, कॉर्टून वाला हेलमेट देकर बोला- ‘स्कूल जाते वक्त जरूर पहनाना’

Biker Helps Child : गुवाहाटी में बाइकर्स लेकी गोस्वामी ने बिना हेलमेट स्कूटर पर जा रहे बच्चे को देखा तो उसे रोककर कॉर्टून वाला हेलमेट दिया। उन्होंने बच्चे की मां से हर बार हेलमेट पहनाने की अपील की।
biker in Guwahati gave his Tom and Jerry helmet to a child riding.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Tom and Jerry Helmet : गुवाहाटी की सड़क पर एक बाइकर्स ने ऐसा काम किया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया। बाइकर्स और इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर लेकी गोस्वामी ने स्कूटर पर बिना हेलमेट बैठे एक छोटे बच्चे को देखा तो उसे सिर्फ समझाने के बजाय अपना छोटा हेलमेट देने का फैसला किया।

गोस्वामी ने महिला को रोककर पूछा कि क्या वह बच्चे को अपना चाइल्ड साइज हेलमेट दे सकते हैं। इसके बाद उन्होंने बच्चे को Tom and Jerry वाला हेलमेट दिया। उन्होंने बच्चे की मां से खास तौर पर कहा कि जब भी वह बेटे को स्कूल लेकर जाएं, तो उसे हेलमेट जरूर पहनाएं। इस पूरे पल का वीडियो उन्होंने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

बाइकर्स ने बच्चे को हेलमेट गिफ्ट किया

वीडियो में गोस्वामी महिला और उसके बेटे के साथ स्कूटर के पास नजर आते हैं। वह महिला से कहते हैं, “दीदी, मेरे पास एक छोटा हेलमेट है। क्या मैं इसे बच्चे को दे सकता हूं? यह बच्चों का हेलमेट है।” इसके बाद वह उन्हें बच्चे की सुरक्षा के लिए हेलमेट नियमित रूप से इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं।

गोस्वामी ने बताया कि गुवाहाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर जाता है और गड्ढे आसानी से दिखाई नहीं देते। ऐसे में अचानक सामने आने वाले गड्ढे या खराब सड़क की वजह से स्कूटर का संतुलन बिगड़ सकता है। अगर बच्चा पीछे बैठा हो और उसने हेलमेट पहना हो तो दुर्घटना की स्थिति में उसके सिर को गंभीर चोट से बचाने में मदद मिल सकती है।

यूजर्स ने बाइकर्स की जमकर तारीफ की

इस पूरे मामले की खास बात यह रही कि गोस्वामी ने बच्चे की मां को लंबा भाषण देने के बजाय अपनी तरफ से एक व्यावहारिक मदद की। Tom and Jerry वाला हेलमेट बच्चे के लिए आकर्षक भी था, जिससे सुरक्षा की यह बात उसके लिए बोझ जैसी नहीं बल्कि पसंद की चीज बन सकती है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने गोस्वामी की जमकर तारीफ की।

लोगों ने कहा कि सड़क पर किसी अनजान बच्चे की सुरक्षा को लेकर रुकना और अपनी चीज देकर उसकी मदद करना छोटी लेकिन बेहद जरूरी पहल है। कई यूजर्स ने यह भी कहा कि दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले बच्चों के लिए भी हेलमेट उतना ही जरूरी है जितना वाहन चलाने वाले व्यक्ति के लिए। लेकी गोस्वामी की यह पहल इसी जरूरी संदेश को बेहद सरल तरीके से सामने रखती है।

biker in Guwahati gave his Tom and Jerry helmet to a child riding.
बेंगलुरु में 150 रुपये का ऑटो लिया, फिर जाम से परेशान शख्स 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा; वीडियो वायरल
Navbharat Live
navbharatlive.com