गुरुग्राम ऑफिस में लैपटॉप लेकर होली खेलता दिखा कर्मचारी, वायरल वीडियो ने उठाए वर्क-लाइफ बैलेंस पर सवाल
Guy Dance with Laptop in Holi Party : गुरुग्राम के एक ऑफिस में होली पार्टी के दौरान एक कर्मचारी लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता नजर आया। वीडियो वायरल होने के बाद कॉर्पोरेट वर्क-लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ी।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Laptop During Holi Party Viral Video : कॉर्पोरेट जॉब में वर्क-लाइफ बैलेंस बनाए रखना अक्सर चुनौती भरा माना जाता है। इसी बीच गुरुग्राम के एक ऑफिस से होली सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कर्मचारी रंगों के साथ डांस करते और जश्न मनाते नजर आ रहे हैं।
यह क्लिप गौरांशी नाम की एक कर्मचारी ने शेयर की थी, जिसमें ऑफिस के कलीग्स म्यूजिक पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। पहली नजर में यह एक सामान्य होली पार्टी का वीडियो लगता है।
हाली में पार्टी में लैपटॉप लेकर नाचता दिखा युवक
लेकिन इंटरनेट की नजर कुछ अलग ही चीज पर पड़ी। नाचते-गाते लोगों के बीच एक शख्स ऐसा भी दिखा, जो एक हाथ में लैपटॉप पकड़े हुए था। हैरानी की बात यह रही कि वह खुद भी डांस कर रहा था, लेकिन लैपटॉप छोड़ा नहीं।
इसी छोटे से दृश्य ने सोशल मीडिया पर बड़ी बहस छेड़ दी। कई यूजर्स ने इसे कॉर्पोरेट कल्चर का प्रतीक बताया, जहां त्योहारों के बीच भी काम प्राथमिकता बना रहता है। कुछ लोगों ने मजाक में लिखा कि “डेडलाइन रंगों से ज्यादा जरूरी है।”
ये खबर भी पढ़ें : हरियाणा में होली पर भैंस को शराब पिलाने का वीडियो वायरल, भूमि पेडनेकर ने PETA इंडिया को किया टैग
लोगों ने कहा- कॉर्पोरेट लाइफ में ऐसा आम हो चुका
इस वीडियो के सामने आने के बाद वर्क-लाइफ बैलेंस पर चर्चा तेज हो गई है। कुछ यूजर्स का कहना है कि शहरों की कॉर्पोरेट लाइफ में ऐसा आम हो चुका है, जबकि अन्य ने इसे ओवरवर्क कल्चर का उदाहरण बताया।
वहीं कुछ लोगों ने इसे हल्के-फुल्के अंदाज में लिया और कहा कि हो सकता है वह शख्स बस मजाक में लैपटॉप पकड़े हो। फिलहाल यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है और होली के जश्न के बीच काम के दबाव की झलक दिखा रहा है।
