“3 घंटे ट्रैफिक में ही जिंदगी निकल रही…” गुड़गांव के युवक का दर्द, वीडियो वायरल
Gurgaon Traffic Jam : गुड़गांव के एक युवक ने ट्रैफिक और ऑफिस लाइफ को लेकर अपनी परेशानी जाहिर की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Corporate Life Viral Video : भारत के बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम अब एक आम समस्या बन चुकी है। गुड़गांव, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जैसे शहरों में रोजाना घंटों जाम में फंसना लोगों की दिनचर्या का हिस्सा बन गया है।
इसी समस्या से परेशान एक युवक का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह 9 से 5 की नौकरी और ट्रैफिक के बीच जूझती जिंदगी पर मजाकिया अंदाज में अपनी भड़ास निकालता नजर आता है।
गुड़गांव के ट्रैफिक पर युवक ने बनाया मजेदार वीडियो
इस वीडियो में युवक बताता है कि उसने कम उम्र में ही ड्राइविंग सीख ली थी और उसे लगता था कि गाड़ी चलाना जिंदगीभर आसान रहेगा। लेकिन गुड़गांव के ट्रैफिक ने उसकी सोच बदल दी। वह कहता है कि कोविड के दौरान ‘वर्क फ्रॉम होम’ (WFH) का मॉडल सफल रहा था, जहां बिना ऑफिस गए भी काम आसानी से हो जाता था।
इसके बावजूद कंपनियां अब कर्मचारियों को ऑफिस बुला रही हैं, यह कहकर कि टीम बॉन्डिंग जरूरी है। युवक सवाल उठाता है कि जब एक ही ऑफिस में बैठकर भी लोग फोन पर बात करते हैं, तो फिर रोज ऑफिस आने का क्या मतलब है?
ये खबर भी पढ़ें : फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
लोगों ने कमेंट कर साझा किया दर्द
वायरल वीडियो में युवक यह भी बताता है कि रोजाना करीब 3 घंटे सिर्फ ट्रैफिक में ही निकल जाते हैं, जिससे उसकी जिंदगी पर असर पड़ रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो से खुद को जोड़ पा रहे हैं और कमेंट्स में अपनी-अपनी परेशानी साझा कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने इसे ‘कॉर्पोरेट लाइफ का असली दर्द’ बताया है। यह वीडियो न सिर्फ मनोरंजन कर रहा है, बल्कि शहरों में बढ़ते ट्रैफिक और वर्क कल्चर पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।
