गरबा में रोमांस! NRI कपल का किसिंग VIDEO वायरल होते ही भड़के लोग, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

Gujarat Garba Video: सोशल मीडिया पर गुजरात के वडोदरा गरबा इवेंट से NRI कपल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। अब इस वीडियो को देखकर यूर्जस भड़क उठे हैं।
viral kiss video
गरबा किस वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Gujarat Garba Kiss Video Viral: इन दिनों पूरे देशभर में नवरात्रि का उत्सव अपने चरम पर है। हर शहर और गांव में गरबा और डांडिया नाइट्स का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है, जिसमें हर उम्र के लोग भाग ले रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में लोग उत्सव का आनंद लेने के बजाय हर पल को फोटो और वीडियो में कैद करने में अधिक समय बिताते हैं। वडोदरा में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है।

दरअसल, गुजरात के वडोदरा में एक NRI कपल गरबा समारोह में किसिंग करते हुए वीडियो बनाते हुए कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हंगामा मचा गया। साथ ही कई लोगों ने इसे धार्मिक उत्सव और गरबा की पवित्रता के प्रति अनादर करार दिया। इसके अलावा कपल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया और यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए।

NRI कपल के किसिंग वीडियो पर भड़के लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना 26 सितंबर को कलाली मैदान, वडोदरा में आयोजित “यूनाइटेड वे गरबा” के दौरान हुई। यह गरबा समारोह दुनिया के सबसे बड़े नवरात्रि आयोजनों में से एक माना जाता है, जिसमें हर रात लगभग 30,000 से 35,000 लोग शामिल होते हैं, जिनमें अंतरराष्ट्रीय NRI भी शामिल होते हैं।

वायरल वीडियो में देखा गया कि कपल जोश और उत्साह से नाच रहा था। नाचते-नाचते पति ने अपनी पत्नी को गोद में उठाकर उसके होठों पर किस किया। शुरुआत में यह एक रोमांटिक पल लग रहा था, लेकिन जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने इसे आयोजन की पवित्रता का उल्लंघन बताया। नेटिजन्स और स्थानीय लोगों ने इसे अनुचित और असंवेदनशील कृत्य करार दिया।

वायरल होने के बाद कपल ने मांगी माफी

वायरल होने के बाद कपल ने माफी मांगते हुए पुलिस को लिखित माफीनामा सौंपा। 16 साल से शादीशुदा यह जोड़ा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में रहता है और वडोदरा अपने माता-पिता से मिलने और गरबा में शामिल होने आया था। माफीनामा सौंपने के बाद दोनों देश छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर धर्म और संस्कृति के प्रति लोगों की संवेदनशीलता को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com