गुजरात में ‘कंपटीशन’ नहीं, सपोर्ट मिला! लड़की के फूड स्टॉल को रेस्टोरेंट ने दिया साथ, वीडियो वायरल
Food Stall Viral Video : गुजरात में एक लड़की के छोटे फूड स्टॉल को सामने के रेस्टोरेंट से मिला सपोर्ट, वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया। कई यूजर्स ने इसे ‘सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप’ बताया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Restaurant Supports Competitor : गुजरात को अक्सर देश का ‘बिजनेस हब’ कहा जाता है, जहां व्यापार सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि एक संस्कृति माना जाता है।
इसी सोच को दिखाता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की के छोटे से फूड स्टॉल को सामने मौजूद बड़े रेस्टोरेंट से अप्रत्याशित समर्थन मिलता नजर आता है। आमतौर पर जहां प्रतिस्पर्धा में असहजता देखने को मिलती है, वहीं यहां एक अलग ही तस्वीर सामने आई।
The video will melt your heart. This is how Gujaratis welcome people from other states. A girl from Maharashtra shares her heartening experience of trying to set up a small business in Gujarat. pic.twitter.com/iNOAL6Ifz7 — Mona Shandilya (@RoseTint4) March 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
ईरान के सुप्रीम लीडर Mojtaba Khamenei का पहला वीडियो सामने आया, इजरायली मीडिया के दावों पर गहराया शक
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
कॉम्पिटिशन की जगह मिला सपोर्ट
वीडियो में महाराष्ट्र से आई एक लड़की बताती है कि उसने गुजरात में अपना छोटा फूड स्टॉल शुरू किया। उसके ठीक सामने Dakshin Bhojanam नाम का एक रेस्टोरेंट है। लड़की के मुताबिक, रेस्टोरेंट के कर्मचारी न सिर्फ उसके स्टॉल पर खाना खाने आए, बल्कि उसकी मदद भी की।
उन्होंने पानी की बोतल भरकर दी और यह भी कहा कि अगर किसी चीज की जरूरत हो, तो वे मदद के लिए तैयार हैं। यह व्यवहार लड़की के लिए हैरान करने वाला था, क्योंकि उसने पहले ऐसा सपोर्ट कभी नहीं देखा था।
ये खबर भी पढ़ें : लंदन की सड़कों पर दिखा ऑटो-रिक्शा, भारतीय शख्स बोला- ‘दिल्ली जैसा लगा’, वीडियो वायरल
वीडियो सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप का नजारा
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस भावना की जमकर तारीफ की। कई यूजर्स ने इसे ‘सच्ची स्पोर्ट्समैनशिप’ बताया और कहा कि बिजनेस में भी इंसानियत और सहयोग होना चाहिए।
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने अपने अलग अनुभव भी साझा किए, लेकिन ज्यादातर ने माना कि अच्छे लोग हर जगह होते हैं। यह वीडियो सिर्फ गुजरात ही नहीं, बल्कि पूरे भारत की उस सोच को दर्शाता है, जहां प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ सहयोग और सम्मान भी उतना ही जरूरी है।
