पोता रोया तो दादा ने ट्रेन में ही बना दिया झूला, 3 AC में गमछे का जुगाड़ देख भावुक हुआ इंटरनेट

Grandfather Grandson Video : पोते को रोता देख दादा ने ट्रेन के 3 AC कोच में ऐसा जुगाड़ किया कि बच्चे के लिए झूला तैयार हो गया। दादा-पोते का यह वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है।
A grandfather made a makeshift swing inside a train to comfort his crying grandson.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Grandfather Love : सावन का महीना आते ही घरों और पेड़ों पर झूले नजर आने लगते हैं, लेकिन क्या आपने कभी ट्रेन के अंदर झूला देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक दादा ने अपने रोते हुए पोते को चुप कराने के लिए ट्रेन के 3 AC कोच में ही झूले का इंतजाम कर दिया।

वीडियो में दादा-पोते का यह प्यारा रिश्ता लोगों का दिल जीत रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चा ट्रेन में सफर के दौरान रो रहा था। उसे परेशान देखकर दादा ने तुरंत ऐसा जुगाड़ निकाला, जिससे बच्चा आराम से झूलने लगा। इस अनोखे जुगाड़ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग दादा के प्यार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

पोता रोया तो दादा ने ट्रेन में ही बना दिया झूला

वायरल वीडियो को निक्की चौधरी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि हमारे देश में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है। क्लिप में देखा जा सकता है कि ट्रेन के 3 AC कोच में बीच वाली सीट को संभालने वाली चेन का इस्तेमाल झूला बनाने के लिए किया गया है। दादा ने चेन में एक गमछा बांध दिया और उसमें बच्चे को बैठा दिया।

इसके बाद बच्चा आराम से झूलता हुआ नजर आता है। वीडियो में दादा खिड़की के पास सीट पर बैठे दिखाई देते हैं, जबकि उनका पोता झूले में बैठकर मस्ती करता नजर आता है। बच्चे के रोने से परेशान दादा ने जिस तरह तुरंत समाधान निकाला, वह देखकर लोगों को अपने दादा-दादी और नाना-नानी की याद आ गई। यही वजह है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

पोते के लिए दादा का प्यार देख भावुक हुए लोग

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने दादा के इस जुगाड़ और पोते के प्रति उनके प्यार की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि दादा जी का जुगाड़ शानदार है। वहीं दूसरे ने कहा कि दादा जी का प्यार हमेशा अमर रहे।

एक अन्य यूजर ने लोगों से वायरल वीडियो पर नकारात्मक टिप्पणी न करने की अपील करते हुए कहा कि इसमें ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि दादा अपने पोते को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को देखकर कहा कि बच्चों के लिए दादा-दादी का प्यार बेहद खास होता है और ऐसी छोटी-छोटी कोशिशें जिंदगीभर याद रहती हैं।

हालांकि, ट्रेन में किसी भी तरह का जुगाड़ करते समय बच्चे की सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो फिलहाल दादा-पोते के प्यार और देसी जुगाड़ की वजह से लोगों के बीच चर्चा में है।

A grandfather made a makeshift swing inside a train to comfort his crying grandson.
भारी बारिश में चूहे ने चप्पल को बनाया नाव, पानी के बीच ऐसे पार किया रास्ता; लोग बोले- ‘डूबते को चप्पल का सहारा
Navbharat Live
navbharatlive.com