Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरकारी बैंक की नौकरी से तंग आई महिला ने दिया इस्तीफा, वीडियो वायरल

Work Life Balance Issue : एक बैंक की स्केल-2 महिला अधिकारी ने काम के दबाव और परिवार से दूरी का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने का ऐलान किया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 23, 2026 | 06:26 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स -सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bank Job Stress : सरकारी नौकरी को आज भी देश में सुरक्षित और सम्मानजनक करियर माना जाता है। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस धारणा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक महिला, जो खुद को सरकारी बैंक में स्केल-2 अधिकारी बताती हैं, अपनी नौकरी से इस्तीफा देने की बात करती नजर आती हैं। वीडियो को Instagram पर soulsearcher.sunaina नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया।

नौकरी के कारण परिवार और बच्चों से दूर हुई महिला

वीडियो में महिला कहती हैं कि नौकरी ने उन्हें आर्थिक स्थिरता दी, बैंक की ओर से घर मिला और अच्छी सैलरी भी मिली। लेकिन इसके साथ ही उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने लगीं और सबसे बड़ी बात, वह अपने परिवार और बच्चों से दूर हो गईं।

उनका कहना है कि 9 से 5 की जगह कई बार 9 से 7, 8 या उससे भी ज्यादा घंटे काम करना पड़ता है। लगातार काम के दबाव ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से थका दिया है। इसी वजह से उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर बुजुर्ग और महिला में तीखी बहस, वीडियो वायरल

यूजर्स ने बैंक की नौकरी को बेहद तनावपूर्ण बताया

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ यूजर्स ने बैंक की नौकरी को बेहद तनावपूर्ण बताया, तो कुछ ने कहा कि जिसके पास नौकरी नहीं है, उससे पूछिए इसकी कीमत क्या होती है।

वहीं कई लोगों ने महिला के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि मानसिक शांति और परिवार भी उतने ही जरूरी हैं जितनी आर्थिक स्थिरता। फिलहाल यह वीडियो वर्क-लाइफ बैलेंस और सरकारी नौकरी के दबाव को लेकर नई चर्चा छेड़ चुका है।

Government bank officer resigns due to work pressure health family viral instagram video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2026 | 06:26 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.