गोरिल्ला कॉस्टयूम पहनकर कमाए ₹5000! वायरल वीडियो में दिखा अनोखा ‘बिजनेस आइडिया’
Gorilla Costume Party Entertainment Job : गोरिल्ला कॉस्टयूम पहनकर पार्टी में एंटरटेनमेंट करने वाले शख्स ने कुछ घंटों में ₹5000 कमाए, वीडियो वायरल।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Unique Business Idea : आजकल सोशल मीडिया पर कमाई के अलग-अलग तरीके बताने वाले कई पेज सामने आ रहे हैं, जो लोगों को नए-नए बिजनेस आइडिया दे रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स गोरिल्ला का कॉस्टयूम पहनकर पार्टी में एंटरटेनमेंट करता नजर आ रहा है।
यह वीडियो Instagram पर ‘Dhandha On Ground’ नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे एक अनोखे तरीके से भी अच्छी कमाई की जा सकती है।
गोरिल्ला बनकर पार्टी में एंटरटेनमेंट करते शख्स की कमाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स गोरिल्ला की ड्रेस पहनकर शादी या पार्टी में पहुंचता है और बच्चों के बीच जाकर उन्हें एंटरटेन करता है। बच्चे उसे देखकर काफी खुश होते हैं और उसके साथ मस्ती करते नजर आते हैं। इसके अलावा वह डांस फ्लोर पर जाकर डांस भी करता है और यहां तक कि दूसरे गोरिल्ला कॉस्टयूम पहने शख्स के साथ मजेदार ‘फाइट’ भी करता है।
हालांकि, यह काम जितना आसान दिखता है, उतना है नहीं। कॉस्टयूम काफी भारी होता है, जिसकी वजह से बीच-बीच में शख्स को बाहर आकर आराम करना पड़ता है और पानी पीकर फिर से काम शुरू करना पड़ता है।
ये खबर भी पढ़ें : शादी में ‘स्पार्कल गन’ से खेलते दूल्हा-दुल्हन, वीडियो देख लोग बोले- “ये वेडिंग नहीं, वेल्डिंग है!”
अनोखे बिजनेस आइडिया ने लोगों का ध्यान खींचा
वायरल वीडियो के अंत में शख्स बताता है कि उसे कुछ घंटों के इस काम के लिए ₹5000 मिले। अगर कोई इसे नियमित रूप से करे, तो महीने में अच्छी कमाई की जा सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स इस दावे पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
कुछ लोग इसे शानदार ‘ड्रीम जॉब’ बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि रोज पार्टी या शादी नहीं होती, इसलिए इतनी कमाई हर दिन संभव नहीं है। वहीं कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि कहीं यह रकम पूरी टीम की तो नहीं है। कुल मिलाकर, यह वीडियो एक अनोखे बिजनेस आइडिया के तौर पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
