Watch: बकरी को नहीं लगता करंट, घास चरने के लिए चढ़ी बिजली के तार पर, लोग बोले- ‘गोट ऑफ द ईयर’- देखें VIDEO
क्सर आपने बकरियों को घरों की छत या किसी ऊंची जगह पर चढ़ते देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ने एक हैरतअंगेज कारनामा करके दिखाया है।
- Written By: आकाश मसने
बिजली के तार पर चढ़ी बकरी (सोर्स: वीडियो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अक्सर आपने बकरियों को घरों की छत या किसी ऊंची जगह पर चढ़ते देखा होगा। यह आम बात है। लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बकरी ने कमाल ही कर दिया है। वीडियो देखा जा सकता है कि एक बकरी बिजली के तारों पर चढ़कर घास खाती नजर आ रही है। जिसने भी यह अनोखा नजारा देखा वह दंग रह गया। कुछ ही देर में इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल गए। हजारों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया।
सोशल मीडिया पर वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बकरी बिजली के खंभों से लटके तारों पर खड़ी है और घास खाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखने के बाद कई जहां लोग हैरानी जता रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे AI जनरेटेड वीडियो बता रहे हैं।
देखें वीडियो
GOAT🐐 pic.twitter.com/QdlxiQ5Hur — rareindianclips (@rareindianclips) April 8, 2025
सम्बंधित ख़बरें
‘प्लीज बोलने दो यार मुझे इसकी आदत…’, कोहली को बच्चों के सामने क्यों कहना पड़ा ऐसा?
ग्रीस में 89 वर्षीय बुजुर्ग का खूनी खेल: एथेंस के सरकारी दफ्तर और कोर्ट में की अंधाधुंध गोलीबारी, कई घायल
क्रेडिट कार्ड बिल न भरने पर सड़क पर पिटाई! पुणे का वायरल वीडियो देख लोगों का खौल उठा खून
70 साल से ज्यादा की उम्र में केदारनाथ चढ़ीं दो बहनें, जोश देखकर युवा भी रह गए हैरान
कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर बकरी को “गोट ऑफ द ईयर” का खिताब दिया, वहीं दूसरे ने वीडियो पर मजाक करते हुए लिखा- “जमीन पर घास खत्म हो गई, तो बकरी ने आसमान का रास्ता चुना।” कई लोगों ने यह नजारा देख इसे “डेयरडेविल बकरी” भी कहा। इस वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @rareindianclips नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
अपनी चढ़ाई की क्षमता के जानी जाती है बकरियां
हालांकि, बकरियां अपनी चढ़ाई करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं, चाहे पहाड़ हों या पेड़, लेकिन बिजली के तारों पर संतुलन बनाते हुए चलना और घास चरना एक असाधारण दावा लगता है। बिजली के तारों पर करंट का खतरा भी रहता है और किसी भी जानवर के लिए इस तरह संतुलन बनाते हुए उस पर चलना और घास चरना बेहद मुश्किल होता है।
वायरल की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
आपको बता दें कि बकरियां स्वाभाविक रूप से कुशल चढ़ाई करने वाले जानवरों में से एक हैं। बकरियों को मोरक्को में आर्गन के पेड़ों पर चढ़ते देखा गया है, जहां वे फल खाने के लिए 30 फीट तक चढ़ती हैं। इसी तरह, पहाड़ी बकरियां आसानी से खड़ी चट्टानों पर चढ़ सकती हैं। लेकिन बिजली के तारों पर चलना एक अलग तरह की चुनौती है, क्योंकि इसमें बिजली के खतरे से बचने के साथ-साथ संतुलन की भी ज़रूरत होती है। अगर यह वीडियो सच है, तो यह बकरी एक असाधारण बकरी है।
डिस्क्लेमर: यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर बनी है। नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
