Pic : theadulthumour
नई दिल्ली : एक प्रेमी जब भी अपने प्रेमी के लिए पत्र में लिखती है तो उसमें वो अपने दिल के सारे जज्बात लिखती है। मगर सोशल मीडिया पर जो प्रेम पत्र इस वक्त वायरल हो रहा है। उसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। इस प्रेम पत्र (Love letter) में लड़की अपने प्रेमी को मनाने की कोशिश कर रही है। यह प्रेम पत्र हिंदी भाषा में लिखा गया है। आपको बता दें कि लड़की द्वारा लिखा गया प्यार भरा यह लेटर पढ़कर यूजर्स भी हक्के-बक्के रह गए हैं।
लड़की ने लिखा कि जानू मैं तुम्हारे ऊपर शक नहीं करती। किसी लड़की को तुझसे बोलते हुए देखती हूं… ना तो दिल में दर्द होता है। बहुत ज्यादा होता है। जानू तुम किसी भी लड़की से बोला मत करो, न ही मुस्कुराया करो। जानू गलत नहीं समझ रही हूं, मैं आपको। जानू मुझे तुमसे प्यार है, इसलिए कह रही हूं।
कबूतर मानो तो मान लेना.. न मानो तो तुम्हारी मर्जी और जानू तुम उनके घर बिल्कुल भी मत जाया करो, चाहे वो लड़की हो या न हो। आगे लड़की ने अपने प्रेमी से माफी मांगते हुए लिखा कि मुन्ना, कबूतर माफ करना अगर गलत लिखा हो तो। आई लव यू, आई लव यू, आई लव यू। सॉरी मुन्ना अगर कुछ गलत लिखा हो तो मेरे कबूतर, जानू, राजा, फौजी, टमाटर, रसगुल्ला। आई मिस यू।’
गौरतलब है कि इस प्रेम पत्र को theadulthumour नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे सोशल मीडिया यूजर्स भी भरपूर प्यार दे रहे हैं। साथ ही इस पर अपनी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।