रील बनाने के चक्कर में सड़क पर डांस, बाल-बाल बची लड़की; वीडियो वायरल
Making Reel on Road : पहाड़ी सड़क पर रील बनाने के दौरान लड़की का खतरनाक वीडियो वायरल, लोगों ने जताई चिंता। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर सवाल खड़े करती है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Dangerous Stunt Video : सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ अब लोगों को खतरनाक कदम उठाने पर मजबूर कर रही है। हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जिनमें लोग लाइक्स और व्यूज के लिए अपनी जान तक जोखिम में डाल देते हैं।
हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी के साथ-साथ गुस्सा भी जाहिर कर रहे हैं।
Tempo driver has zero civic sense 🌚💀 pic.twitter.com/FZO9Oi3lu1 — Namrata (@kaleshikudi) April 26, 2026
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
ट्रेन के चार्जिंग पोर्ट में टेबल फैन चलाने लगा शख्स, वायरल वीडियो देख लोगों ने पूछा- आखिर यह कैसे संभव है?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
सड़क पर गिरे बेहोश शख्स की ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने CPR देकर बचाई जान, वायरल वीडियो जीत रहा लोगों का दिल
बीच सड़क पर डांस करना पड़ा भारी
वायरल वीडियो में एक लड़की पहाड़ी सड़क पर खड़े होकर डांस करते हुए वीडियो बनाती नजर आती है। वह पूरी तरह अपने रील में व्यस्त है और आसपास के ट्रैफिक पर ध्यान नहीं देती। इसी दौरान पीछे से एक कार आती दिखाई देती है, जबकि सामने से एक ऑटो भी आ रहा होता है।
सड़क संकरी होने के कारण कार चालक को अचानक कट मारकर बीच से निकलना पड़ता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि लड़की अपनी जगह से हिलती तक नहीं है। अगर जरा सी भी चूक होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली की गलियों में घूमने निकले RCB के सितारे, 45 डिग्री की गर्मी में जमकर खेला गली क्रिकेट, देखें VIDEO
लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @kaleshikudi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बताया और कहा कि वायरल होने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हैं।
एक यूजर ने लिखा, “रील के चक्कर में जान चली जाती तो?” वहीं दूसरे ने कहा, “ऐसे स्टंट दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।” यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर सवाल खड़े करती है।
