150 बार भारत आ चुका जर्मन अंकल, हिंदी-भोजपुरी से जीता दिल; बोले- ‘मेरा भारत महान’, शाकाहारी खाने के हैं दीवाने

German uncle in India : एक जर्मन शख्स का भारत प्रेम चर्चा में है। वह अब तक 150 बार भारत आ चुके हैं और हिंदी, भोजपुरी व मराठी में थोड़ी-बहुत बातचीत भी कर लेते हैं।
A German man who has visited India 150 times wins hearts online by speaking Hindi, Bhojpuri and Marathi.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

German Man Viral Video : भारत की संस्कृति, खान-पान और भाषाओं का आकर्षण दुनिया के कई लोगों को अपनी ओर खींचता है। अब एक जर्मन शख्स का भारत प्रेम सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। खास बात यह है कि वह एक-दो बार नहीं, बल्कि करीब 150 बार भारत आ चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जब उनसे पूछा गया कि वह भारत इतनी बार क्यों आते हैं, तो उन्होंने मजेदार अंदाज में इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह शाकाहारी हैं और भारत शाकाहारी लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। उनकी बातों और भारत के लिए प्यार ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है।

जर्मन अंकल का भारत प्रेम हुआ वायरल

वायरल वीडियो में तान्या नाम की महिला जर्मन अंकल से बातचीत करती नजर आती हैं। जब उनसे पूछा जाता है कि वह कितनी बार भारत आ चुके हैं, तो वह बड़े ही देसी अंदाज में जवाब देते हैं- ‘150 बार, मां कसम।’ इसके बाद उनसे पूछा जाता है कि क्या उन्हें मराठी आती है। इस पर वह कहते हैं कि उन्हें थोड़ी-बहुत मराठी आती है।

इतना ही नहीं, वह भोजपुरी में भी बात करने की कोशिश करते हैं और पूछते हैं, ‘भोजपुरी आवत है का?’ उनका यह अंदाज देखकर आसपास मौजूद लोग भी काफी खुश नजर आते हैं। बातचीत के दौरान वह अलग-अलग देशों और संस्कृतियों के बारे में अपनी जानकारी का जिक्र करते हैं और अंत में पूरे उत्साह के साथ कहते हैं, ‘मेरा भारत महान।’

लोगों ने जर्मन अंकल के भारत प्रेम की तारीफ की

वीडियो को शुभम नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के मुताबिक, वह इस जर्मन शख्स से थाईलैंड में मिले थे। वीडियो सामने आने के बाद इसे सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। महज 24 घंटे में वीडियो को लाखों व्यूज और बड़ी संख्या में लाइक्स मिल चुके थे। यूजर्स को जर्मन अंकल का ‘मां कसम’ वाला अंदाज खास तौर पर पसंद आ रहा है।

एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि उनका ‘मां कसम’ बोलना ही साबित करता है कि वह अब भारतीय हो चुके हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि यह देखकर अच्छा लगता है कि विदेशी लोग भारतीय भाषाओं में बात करने की कोशिश करते हैं। कई लोगों ने जर्मन अंकल के भारत और भारतीय खाने के प्रति प्यार की भी तारीफ की।

A German man who has visited India 150 times wins hearts online by speaking Hindi, Bhojpuri and Marathi.
भारी बारिश में चूहे ने चप्पल को बनाया नाव, पानी के बीच ऐसे पार किया रास्ता; लोग बोले- ‘डूबते को चप्पल का सहारा
Navbharat Live
navbharatlive.com