सुबह 6:50 बजे फिल्म और खाने के ऑप्शन देखकर चौंकी फ्रेंच महिला, बोली- ‘ये सिर्फ भारत में ही संभव’
French Woman India Viral : फ्रेंच महिला ने भारत में सुबह 6:50 बजे मूवी और खाने के विकल्प देखकर हैरानी जताई, पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोगों ने भारत की सर्विस इंडस्ट्री की तारीफ की।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल पोस्ट का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
French Woman Early Morning movie : भारत में मिलने वाली सुविधाएं और सर्विस कल्चर कई बार विदेशियों को हैरान कर देता है। ऐसा ही एक अनुभव हाल ही में एक फ्रेंच महिला के साथ हुआ, जिसका पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Julia Chaigneau नाम की इस डिजाइनर ने सुबह 6:50 बजे मॉल में फिल्म देखने का अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके लिए यह सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि उस समय उपलब्ध सुविधाएं ज्यादा चौंकाने वाली थीं, क्योंकि यूरोप में इतनी सुबह मॉल और थिएटर का खुलना लगभग असंभव माना जाता है।
Only in India you will find a mall opening for a 6:50 am movie with a variety food. At that time of the day I would have never dare hopping for any food available and here I am choosing if I would prefer a paneer tikka sandwich, veg club or aloo burger. I could have only… pic.twitter.com/ug4pMw07ni — Julia Chaigneau (@juliachaigneau) March 28, 2026
सम्बंधित ख़बरें
पहली बार हाजमोला खाकर यूक्रेनी महिला ने दिए ऐसे एक्सप्रेशन, वायरल वीडियो देख हंस पड़े लोग
जयपुर पुलिस घोड़े पर करती दिखी गश्त, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने पूछ लिया- पेट्रोल बचाया जा रहा है क्या?
बिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
लखनऊ में स्कूटी पर बैठकर कुत्ता घुमाते दिखे अंकल, वीडियो देख लोग बोले- असली नवाब ऐसे ही होते हैं
फ्रेंच महिला भारत में सुबह 6:50 बजे फिल्म देखने पहुंची
महिला ने अपने पोस्ट में बताया कि वह जब थिएटर पहुंचीं, तो वहां शांति और सन्नाटा था, लेकिन सब कुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा था। उन्होंने PVR INOX से पॉपकॉर्न लेते हुए तस्वीर भी शेयर की।
हालांकि, जो चीज उन्हें सबसे ज्यादा हैरान कर गई, वो था खाने के इतने सारे ऑप्शन। उन्होंने लिखा कि इतनी सुबह उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वे पनीर टिक्का सैंडविच, वेज क्लब या आलू बर्गर जैसे विकल्पों में से चुन पाएंगी।
ये खबर भी पढ़ें : RCB को जीत दिलाने के बाद विराट कोहली का दिखा रोमांटिक अंदाज, बीच मैदान से दिया फ्लाइंग किस; वायरल हुआ VIDEO
लोगों ने भारत की सर्विस इंडस्ट्री की तारीफ की
उन्होंने मजाक में लिखा कि यूरोप में वह इस तरह के अनुभव के बारे में सिर्फ सोच ही सकती थीं। अपने पोस्ट के अंत में उन्होंने भारत के लिए अपना प्यार भी जाहिर किया और कहा कि वह इसे बार-बार कहने से नहीं थकेंगी।
सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इस अनुभव पर प्रतिक्रिया दी। कुछ ने भारत की सर्विस इंडस्ट्री की तारीफ की, तो कुछ ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि अगर इतनी सुबह ताजा खाना भी मिलने लगे तो मजा ही आ जाए। कुल मिलाकर यह पोस्ट दिखाता है कि भारत में रोजमर्रा की सुविधाएं भी विदेशियों के लिए कितनी खास और अलग हो सकती हैं।
