सोशल मीडिया से डरकर आया विदेशी युवक, भारत पहुंचते ही बदल गई सोच, बोला- असली इंडिया कुछ और है
Foreign Tourist India Experience : भारत आने से पहले सोशल मीडिया की बातों से डरा विदेशी युवक यहां पहुंचकर लोगों की मदद और मेहमाननवाजी देखकर हैरान रह गया। उसका वीडियो वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Foreigner Reaction on India : भारत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें देखने को मिलती हैं। कोई यहां की भीड़ दिखाता है, कोई गंदगी तो कोई स्कैम की कहानियां सुनाता है। ऐसे में विदेश से आने वाले कई लोग डर और संकोच के साथ भारत पहुंचते हैं।
लेकिन एक विदेशी युवक जैक हीटन का अनुभव बिल्कुल अलग रहा। भारत आने के बाद कुछ ही दिनों में उनकी सोच बदल गई और उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर जो इंडिया दिखाया जाता है, असल भारत उससे बहुत अलग है।
भारत आए विदेशी युवक की भारत को लेकर बदली सोच
वायरल वीडियो में जैक बताते हैं कि उनके घुटने पर चोट लग गई थी। खास बात यह रही कि उन्होंने किसी से मदद मांगी भी नहीं थी, लेकिन दो लोग खुद आगे आए और उनकी मदद की।
इतना ही नहीं, उन्होंने पट्टी भी कर दी। जैक ने आगे बताया कि एक रेस्टोरेंट में भी एक लड़की ने उन्हें वहां की डिशेज समझने और सही खाना चुनने में मदद की। इन छोटी-छोटी घटनाओं ने उन्हें भारत के लोगों की सच्ची तस्वीर दिखा दी।
ये खबर भी पढ़ें : आम तोड़ने चढ़ा युवक, पूरा पेड़ ही उखड़ गया! कैमरे में कैद हुआ मजेदार वीडियो वायरल
भारत में ‘अतिथि देवो भव’ की भावना आज भी जिंदा
वायरल वीडियो में जैक कहते हैं, “सोशल मीडिया पर जो इंडिया दिखता है, वह पूरी तरह सही नहीं है। अगर मैं यहां नहीं आता तो शायद उन्हीं बातों पर विश्वास कर लेता।”
उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा, “वो बदबू, वो स्कैम कहां हैं?” यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर कहा कि भारत में ‘अतिथि देवो भव’ की भावना आज भी जिंदा है। वहीं कुछ लोगों ने उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में घूमने की सलाह भी दी।
