फ्लाइट में बुजुर्ग यात्री की ऐसे देखभाल करती दिखी एयर होस्टेस, वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Air Hostess Kind Video : शारजाह से दोहा जा रही फ्लाइट में एक एयर होस्टेस ने बुजुर्ग यात्री की जिस प्यार और धैर्य से मदद की, उसका वीडियो वायरल हो गया। लोगों ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया।
A flight attendant’s kind gesture towards an elderly passenger has touched hearts online.
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Air Hostess Kind Gesture Video : सफर के दौरान अक्सर यात्री अपनी दुनिया में व्यस्त रहते हैं, लेकिन कभी-कभी कोई छोटा सा मानवीय व्यवहार पूरे सफर को यादगार बना देता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक एयर होस्टेस बुजुर्ग यात्री की मदद करती नजर आ रही है। यह मामला शारजाह से दोहा जा रही कतर एयरवेज की फ्लाइट का बताया जा रहा है।

यात्री मोहम्मद अफरीदीन ने इस खूबसूरत पल को कैमरे में रिकॉर्ड किया। वीडियो में बुजुर्ग यात्री को चलने-फिरने में परेशानी होती दिखाई देती है, जिसके बाद फ्लाइट अटेंडेंट उनकी मदद के लिए आगे आती है। वह बेहद धैर्य और मुस्कान के साथ यात्री को सहज महसूस कराने की कोशिश करती है।

एयर होस्टेस ने बुजुर्ग यात्री की प्यार और धैर्य से की मदद

मोहम्मद अफरीदीन ने वीडियो शेयर करते हुए एयर होस्टेस के व्यवहार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसके बात करने का तरीका बेहद विनम्र था और उसने सिर्फ अपनी ड्यूटी पूरी नहीं की, बल्कि बुजुर्ग यात्री के प्रति सच्ची संवेदनशीलता और परवाह दिखाई। वीडियो वायरल होने के बाद यह उस फ्लाइट अटेंडेंट तक भी पहुंचा।

एयर होस्टेस ने अपना नाम इया छाइडर (Eya Chhaider) बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता ही नहीं था कि कोई उन्हें कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो देखकर उन्हें अपनी पुरानी यादें ताजा हो गईं। उन्होंने यह भी कहा कि नौकरी और अच्छी सर्विस अपनी जगह हैं, लेकिन एक इंसान का दूसरे इंसान से जुड़ाव उनके लिए इस काम का सबसे खास हिस्सा है।

लोगों ने इसे इंसानियत की मिसाल बताया

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया है। लोग एयर होस्टेस की तारीफ करते हुए इसे सच्ची इंसानियत और करुणा की मिसाल बता रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने के लिए हमेशा किसी बड़े काम की जरूरत नहीं होती, कभी-कभी एक मुस्कान, कुछ प्यार भरे शब्द और थोड़ी सी मदद भी किसी के लिए बहुत मायने रखती है।

लोगों ने कहा कि एयर होस्टेस ने जिस तरह बुजुर्ग यात्री को सम्मान और अपनापन दिया, वह उनके पेशे से कहीं बढ़कर है। यही वजह है कि फ्लाइट का यह छोटा सा पल इंटरनेट पर लोगों के लिए भावुक और प्रेरणादायक बन गया।

A flight attendant’s kind gesture towards an elderly passenger has touched hearts online.
उत्तराखंड में लोहे के फ्रेम में फंस गया सांड, घंटों तक तड़पता रहा, लोगों ने मिलकर ऐसे बचाई जान
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com