कोहनी से धक्का मारा, चिकोटी काटी….नितिन गडकरी के सामने दो महिला अधिकारियों का झगड़ा, देखें VIDEO
Nitin Gadkari News: मंच पर बैठे थे केंद्रीय नितिन गडकरी और वहीं पर सोफे पर बैठीं दो महिला अधिकारियों के बीच की लड़ाई वायरल हो रही है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
नितिन गडकरी के सामने दो महिला अधिकारियों का झगड़ा
Nagpur Viral Video: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में नागपुर के सरकारी कार्यक्रम रोजगार मेले के दौरान दो महिला अधिकारियों का विवाद सार्वजनिक हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों अधिकारी आपस में भिड़ गईं, एक अधिकारी दूसरी को कोहनी से धक्का दे रही हैं और हाथ-पांव से चिकोटी काटी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह विवाद ‘पोस्टमास्टर जनरल’ (PMG) के पद और चार्ज को लेकर हुआ। शोभा मधले (नारंगी साड़ी) को 8 सितंबर को कर्नाटक, घरवाड़ में ट्रांसफर किया गया था। नई नियुक्ति तक नागपुर का चार्ज नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी (ग्रे साड़ी) को दिया गया। मधले ने ट्रांसफर के आदेश के खिलाफ कोर्ट में स्टे ले लिया। इसी वजह से मधले और जोशी के बीच विवाद चल रहा था, जो रोजगार मेले में भी सामने आया।
देखें वीडियो
रोजगार मेले के दौरान जब दोनों अधिकारी एक ही सोफे पर बैठी थीं, तो सार्वजनिक झगड़ा शुरू हो गया। मधले ने जोशी के हाथ को धक्का दिया, जिससे सोफे पर पानी गिर गया। इसके अलावा, आरोप है कि मधले ने जोशी के बाएं हाथ पर चिकोटी काटी और कोहनी से धक्का भी दिया।
सम्बंधित ख़बरें
हाथी जैसी ताकत होती है नारी में… सुधा मूर्ति ने सुनेत्रा पवार को दी ऐसी दुआ कि भर आएंगी आंखें, VIDEO वायरल
E20 पेट्रोल विवाद: बॉम्बे HC से नितिन गडकरी को राहत, सोशल मीडिया पर केस की मिली इजाजत; मेटा-गूगल की बढ़ी टेंशन
E20 इथेनॉल विवाद और AI पोस्ट तुरंत हटाएं, नितिन गडकरी केस में बॉम्बे हाईकोर्ट का सोशल मीडिया को कड़ा आदेश
अमृता फडणवीस संग दिखे क्रिकेटर तिलक वर्मा, दोनों की जुगलबंदी देख फैंस हुए दीवाने, वायरल Video ने मचाया तहलका
माननीय परिवहन मंत्री जी के मंच पर एक दूसरे को कोहनी मारते और चिकोटी 🤏 काटतीं पाई गईं दो महिला अधिकारी। बड़े दुख के साथ बताना चाहता हूँ कि देश का भार ऐसे अधिकारियों पर है। 📍नागपुर pic.twitter.com/dMmDjVuJdL — खुरपेंच (@khurpenchh) October 25, 2025
यह भी पढ़ें- ‘बीयर की बोतलें फेंको, तेरी बाप की…’, रायरेश्वर किले में शराब पी रहे युवकों की पिटाई, देखें VIDEO
केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने हुई इस अशोभनीय हरकत के बाद दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
