रेड लाइट पर भिखारी का झूठ हुआ बेनकाब, वायरल वीडियो देख लोग हैरान

Fake Beggar Viral Video : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग रहे व्यक्ति की सच्चाई सामने आई, जो लंगड़ाने का नाटक करता दिखा।
A viral video exposed a beggar faking disability at a traffic signal.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Traffic Signal Scam : आज के समय में सोशल मीडिया लोगों की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। लोग अपने खाली समय में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं, जहां उन्हें देश-दुनिया की खबरों के साथ-साथ मनोरंजन भी मिलता है।

हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें कुछ मजेदार होते हैं तो कुछ चौंकाने वाले। इसी बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सिगनल पर भिखारी की सच्चाई देख लोग हुए हैरान

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक भिखारी का सच सामने आता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बैसाखी के सहारे लंगड़ाते हुए ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े लोगों से भीख मांग रहा है।

वह खुद को पैर से लाचार दिखाते हुए स्कूटी पर बैठे एक कपल के पास जाता है और पैसे मांगता है। शुरुआत में कपल उसे नजरअंदाज करता है, लेकिन जब वह बार-बार आग्रह करता है तो वे उसे पैसे दे देते हैं।

आंख बंद करके मदद ना करें

लेकिन जैसे ही सिग्नल ग्रीन होता है और सभी लोग वहां से निकल जाते हैं, उसी समय उस भिखारी की सच्चाई सामने आ जाती है। वह व्यक्ति अचानक बिना किसी परेशानी के सामान्य तरीके से चलते हुए नजर आता है, जिससे साफ हो जाता है कि वह अब तक लंगड़ाने का नाटक कर रहा था।

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कहा कि मदद जरूर करें, लेकिन आंख बंद करके नहीं। वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐसे मामले हर शहर में देखने को मिलते हैं।