DeepFake वीडियो के जाल में फंसे Elon Musk, वीडियो देखकर नहीं होगा विश्वास
एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं रहे। हाल ही में एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें क्रिप्टो गिवअवे की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह
नशीली दवाओं का सेवन, तनाव...एलन मस्क हो रहे हैं पागल! जीवनी लिखने वाले लेखक ने किया बड़ा दावा
Viral News. एडवांस एआई तकनीक और तेज इंटरनेट की दुनिया में डीपफेक वीडियो अब एक आम समस्या बन गए हैं। फर्जी वीडियो के माध्यम से लोगों की छवि खराब करना या उन्हें गलत रूप में प्रस्तुत करना आम होता जा रहा है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क भी इससे अछूते नहीं रहे। हाल ही में एलन मस्क का एक डीपफेक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उन्हें क्रिप्टो गिवअवे की घोषणा करते हुए दिखाया गया है।
क्या है वायरल वीडियो का सच?
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एलन मस्क यह कहते हुए नजर आ रहे हैं, “यह सबके लिए एक सरप्राइज है। मैं 20 मिलियन डॉलर का क्रिप्टो गिवअवे कर रहा हूं, जो 13 दिसंबर से एक हफ्ते तक चलेगा। क्या मैं गंभीर हूं? हां, एलन4यू.कॉम पर जाएं। यह केवल कुछ ही मिनटों का काम है।” हालांकि, यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और डीपफेक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है।
वायरल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
डीपफेक वीडियो की पहचान कैसे करें?
डीपफेक वीडियो को पहचानना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं। कुछ संकेतों को ध्यान में रखकर आप इनकी सच्चाई जान सकते हैं:
- चेहरे के भाव और ट्रांजिशन: वीडियो में चेहरे के भाव अचानक बदलते हैं या असामान्य लगते हैं।
- लिप-सिंक में गड़बड़ी: होंठों की गति और बोले गए शब्दों में तालमेल नहीं होता।
- लाइट और बैकग्राउंड की असंगति: वीडियो में लाइटिंग या बैकग्राउंड वास्तविक नहीं लगता।
- बैकग्राउंड की जांच: वीडियो के बैकग्राउंड में छोटे बदलाव या गड़बड़ी को बारीकी से देखें।
BREAKING: A deepfake of Elon Musk promoting a $20 million crypto giveaway is going viral. Elon Musk and his companies are NOT doing any crypto giveaways. Don’t fall for scams! Stay safe. pic.twitter.com/HdtCqNfHoX — DogeDesigner (@cb_doge) December 15, 2024
फर्जी वीडियो से कैसे बचें?
ऐसे वीडियो से बचने के लिए हमेशा स्रोत की प्रमाणिकता की जांच करें। किसी भी लिंक या वेबसाइट पर जाने से पहले उसकी विश्वसनीयता सुनिश्चित करें।
