3 साल बाद X पर लौटे Mark Zuckerberg, AI मॉडल Muse Spark 1.1 लॉन्च करते ही मिला Elon Musk की टीम से खास ऑफर
Muse Spark 1.1: तीन साल तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से दूर रहने के बाद Meta के CEO Mark Zuckerberg ने शानदार वापसी कर ली है और उनकी वापसी ने लोगों के बीच चर्चा तेज कर दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Mark Zuckerberg and Elon Musk (Source. Navbharat Desk)
Mark Zuckerberg Back On X: जैसा की सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वालों को यह पता ही होगा कि करीब तीन साल तक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से दूर रहने के बाद Meta के CEO Mark Zuckerberg ने शानदार वापसी कर ली है। इसमें दिलचस्प बात यह रही कि उनकी वापसी सिर्फ एक पोस्ट तक सीमित नहीं रही बल्कि पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद Elon Musk की कंपनी X की ओर से उन्हें एक सार्वजनिक बिजनेस ऑफर भी दिया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि Zuckerberg ने X पर अपना पहला पोस्ट शेयर करते हुए Meta के नए AI मॉडल Muse Spark 1.1 के पब्लिक लॉन्च की घोषणा की। जिसको लेकर AI मॉडल से ज्यादा चर्चा उस जवाब की हो रही है जो X की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने उनके पोस्ट पर दिया।
X की प्रोडक्ट हेड ने दिया मोनेटाइजेशन का ऑफर
देखा जा रहा है कि Muse Spark 1.1 की घोषणा करते हुए Zuckerberg ने लिखा, “आज हम म्यूज़ स्पार्क 1.1 रिलीज कर रहे हैं, एक मज़बूत एजेंट और कोडिंग मॉडल बहुत कम कीमत पर। यह हमारे नए मेटा मॉडल API और मेटा AI में उपलब्ध है” इस पोस्ट के कुछ ही देर बाद X की प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने जवाब देते हुए लिखा, “हेलो मार्क, क्या आप चाहेंगे कि मैं आपके अकाउंट पर क्रिएटर मोनेटाइज़ेशन को ऐनेबल कर दूं” लेकिन अभी तक Mark Zuckerberg ने इस ऑफर पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन इस बातचीत ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी ली हैं।
(1) Today we’re releasing Muse Spark 1.1 — a strong agentic and coding model at a very low price. It’s available through our new Meta Model API and in Meta AI. — Mark Zuckerberg (@finkd) July 9, 2026
सम्बंधित ख़बरें
OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
अब नागपुर से तैयार होंगे अमेरिका के लिए AI सॉल्यूशंस; ग्लोबल कंपनी के अधिग्रहण के बाद मिहान का बढ़ा वैश्विक कद
OpenAI को झटका? Microsoft ने बदली AI रणनीति, Excel और Outlook में अब अपने मॉडल्स का बढ़ा इस्तेमाल
नवभारत संपादकीय: क्या AI मानवता पर हावी हो रही है? UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की गंभीर चेतावनी
क्या है Muse Spark 1.1 की खासियत?
इसके साथ ही बता दें कि Meta ने इसको लेकर जानकारी दी है कि Muse Spark 1.1 को खास तौर पर कोडिंग, AI एजेंट्स और लंबे समय तक चलने वाले जटिल टास्क के लिए तैयार किया गया है। यह मॉडल 1 मिलियन-टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो को सपोर्ट करता है। जिससे यह बड़ी मात्रा में जानकारी को एक साथ प्रोसेस कर सकता है। इसके अलावा यह एक साथ कई AI एजेंट्स को अलग-अलग काम सौंप सकता है और डेस्कटॉप, मोबाइल व ब्राउज़र इंटरफेस के साथ काम करने के लिए प्रशिक्षित किया गया है। यह टेक्स्ट, इमेज और वीडियो को एक साथ समझने और उनका विश्लेषण करने की क्षमता भी रखता है।
ये भी पढ़े: OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद करेगा घंटों का काम, बनाएगा डॉक्यूमेंट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
डेवलपर्स को मिलेगा फ्री ट्रायल
इसके साथ ही Meta ने घोषणा की है कि अमेरिका में डेवलपर्स अब Meta Model API के जरिए Muse Spark 1.1 का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी पब्लिक प्रीव्यू के दौरान साइन-अप करने वाले डेवलपर्स को 20 डॉलर का मुफ्त ट्रायल क्रेडिट भी दे रही है। इसके बाद यूजर्स Pay-as-you-go मॉडल के तहत सेवा का उपयोग कर सकेंगे। इतना ही नहीं AI इंडस्ट्री में OpenAI, Google और xAI जैसी कंपनियों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में Meta का यह नया मॉडल कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वहीं Zuckerberg की X पर वापसी और Elon Musk की टीम की ओर से आया सार्वजनिक ऑफर इस पूरे मामले को और भी दिलचस्प बना देता है।
