चलती कार के पीछे बांधा जनरेटर, ऐसे कर दी चार्ज! वायरल वीडियो देख लोग बोले- न्यूटन भी चौंक जाएं
Electric Car Generator Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें शख्स इलेक्ट्रिक कार के पीछे जनरेटर बांधकर उसे चलते-चलते चार्ज करता दिख रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Car Charging With Generator : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इन दिनों एक अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स ने अपनी इलेक्ट्रिक कार के पीछे छोटा सा जनरेटर बांध रखा है और उसी से कार को चलते-चलते चार्ज करता नजर आ रहा है।
जनरेटर से एक तार सीधे कार से जुड़ा दिखाई देता है, जिससे ऐसा लगता है मानो सफर के दौरान ही बैटरी चार्ज की जा रही हो। इस अनोखे जुगाड़ को देखकर लोग हैरान भी हैं और हंसी भी नहीं रोक पा रहे।
इस वीडियो को देखकर ‘न्यूटन’ अपनी कब्र में करवटें ले सकता है 💀@anandmahindra pic.twitter.com/MaYUvN4NGm — Shiksha News Rajasthan (@ShikshaNewsRaj1) February 23, 2026
सम्बंधित ख़बरें
प्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ा AC ऑटो, वीडियो देख लोग बोले- ये तो तीन पहियों वाली कार है
नर्मदापुरम कलेक्टर और एसपी का अनोखा अंदाज, अधिकारियों संग बैलगाड़ी से पहुंचे गांव, खेला गिल्ली-डंडा
‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
इलेक्ट्रिक कार के पीछे जनरेटर लगाकर चार्ज की कार
यह वीडियो शीक्षा न्यूज राजस्थान नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसमें मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि इसे देखकर Isaac Newton भी अपनी कब्र में करवटें ले सकते हैं।
पोस्ट में उद्योगपति आनंद महिंद्रा को भी टैग किया गया। हालांकि वीडियो को पूरी तरह मनोरंजन और व्यंग्य के तौर पर पेश किया गया है, लेकिन यह भौतिकी के नियमों पर हल्का-फुल्का तंज भी कसता है।
ये खबर भी पढ़ें : नोएडा के शिवालिक पार्क में फ्लावर शो के फूल तोड़ते दिखे लोग, वीडियो देख भड़के यूजर्स
नियमों की अनदेखी करना खतरनाक
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने इसे देसी जुगाड़ बताया, तो कुछ ने कहा कि यह विज्ञान के नियमों के खिलाफ है। असल में, कार को चलाने के लिए जितनी ऊर्जा चाहिए, उतनी ही या उससे ज्यादा ऊर्जा जनरेटर को भी चाहिए होगी, इसलिए यह तरीका व्यावहारिक नहीं माना जाता।
इस तरह के वीडियो भले ही मनोरंजन के लिए बनाए जाते हों, लेकिन यह भी याद दिलाते हैं कि असल जिंदगी में सुरक्षा और वैज्ञानिक नियमों की अनदेखी करना खतरनाक साबित हो सकता है।
