Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 27 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘My Life My Rule’! गीली सड़क पर साइकिल दौड़ाते अंकल का Video Viral, लोगों ने कहा- चाचा किसी से नहीं डरते

Wet Road Viral Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग नई बनी गीली सड़क पर बेखौफ साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 27, 2026 | 08:50 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

My Life My Rule : सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते हैं जो लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ चर्चा का विषय भी बन जाते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति नई बनी गीली सड़क पर बिना किसी झिझक के अपनी साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। सड़क का निर्माण अभी-अभी हुआ है और उसकी सतह पूरी तरह सूखी भी नहीं है।

आसपास कई लोग खड़े होकर सड़क को देख रहे हैं, लेकिन कोई भी उस पर चलने की हिम्मत नहीं करता। तभी बुजुर्ग अपनी साइकिल लेकर सीधे उसी गीली सड़क पर निकल पड़ते हैं। इस वीडियो को X पर Toofan Ojha नाम के यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट के साथ लिखा गया, “अंकल जी ने सड़क डालने वालों से कह दिया… My Life My Rule.” महज 12 सेकंड के इस वीडियो को करीब तीन लाख बार देखा जा चुका है और यह लगातार वायरल हो रहा है।

अंकल जी ने सड़क डालने वालों से कह दिया…. My Life My Rule. 😄🤣🔥 pic.twitter.com/TdNyheS347 — Toofan Ojha (@RealTofanOjha) June 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

ऑटो ड्राइवर ने बच्चे का माफ किया किराया, कारण जानकर खुश हो जाएगा आपका भी दिल; वीडियो वायरल

गोवा के बागा बीच पर दर्दनाक हादसा, तेज लहर चट्टान पर बैठे टूरिस्ट को बहाकर ले गई; वीडियो वायरल

भीषण गर्मी में कार के अंदर बंद मिला पालतू कुत्ता, वीडियो देख भड़के लोग; मालिक की लापरवाही पर उठे सवाल

ऋषिकेश घाट पर 3 घंटे में कमाए 2,350 रुपये! तिलक लगाने के ‘एक्सपेरिमेंट’ का वीडियो वायरल

गीली सड़क पर साइकिल चलाते बुजुर्ग का वीडियो

वीडियो में साफ दिखाई देता है कि बुजुर्ग बिना रुके आराम से अपनी साइकिल चलाते हुए सड़क पार कर जाते हैं। वहां मौजूद लोग उन्हें देखते रह जाते हैं, लेकिन कोई कुछ नहीं कहता। यही वजह है कि यह छोटा-सा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

कई लोग इसे भारतीय अंदाज का “My Life My Rule” मोमेंट बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे मजाकिया अंदाज में नियमों की अनदेखी का उदाहरण भी बता रहे हैं। हालांकि वीडियो कब और कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इंटरनेट पर यह तेजी से शेयर किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : ऑटो ड्राइवर ने बच्चे का माफ किया किराया, कारण जानकर खुश हो जाएगा आपका भी दिल; वीडियो वायरल

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

वायरल वीडियो पर यूजर्स ने भी जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “अंकल जी बोले- मस्त रहो मस्ती में, आग लगे बस्ती में।” दूसरे ने कहा, “साठ साल की अक्ल एक ही बार में लगा दी।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “अंकल जी का एटीट्यूड अलग ही लेवल का है, सड़क भी उनके हिसाब से बनेगी।”

वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “पहले मुझे निकलने दो, फिर आराम से काम करना।” कुछ यूजर्स ने इसे बेहद मनोरंजक बताया, जबकि कई लोगों ने सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह भी दी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है।

Elderly man rides bicycle on wet road my life my rule viral video social media reactions

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2026 | 08:50 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.