आज आ धरतीने ऊपर आवीने मने… जब वडनगर में गुजराती में भाषण देने लगे एकनाथ शिंदे, VIDEO वायरल

Eknath Shinde Gujarati Speech: गुजरात के वडनगर में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुजराती में भाषण दिया। देखें उनका यह वायरल वीडियो।
eknath shinde speaks in gujarati at vadnagar pm modi birthday event video viral
एकनाथ शिंदे(सोर्स: एआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Eknath Shinde Speaks In Gujarati At Vadnagar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों की निरंतर सेवा के अवसर पर गुजरात के वडनगर से राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की गई। इस विशेष कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंच से सीधे गुजराती भाषा में अपना संबोधन शुरू किया।

उन्होंने गुजराती में बोलते हुए कहा, वडनगर नी पावन धरती ने शत-शत नमन... वडनगर नी धरती ना सपूत देश ने दुनिया ना लाडला बनी गया छे, आज आ धरती ऊपर आवीने मने बहुत गर्व अनुभव थाय छे। उपमुख्यमंत्री शिंदे के इस गुजराती भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया है और राजनीतिक हलकों में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

शिवसेना की ओर से दीं शुभकामनाएं

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र राज्य की 12 करोड़ जनता और शिवसेना की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि NDA की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि इस बार का जन्मदिन कार्यक्रम व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए, क्योंकि पीएम मोदी को मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा करते हुए 25 साल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की 25 वर्षों की ऐतिहासिक सेवा का लाभ देश के हर गरीब तक सरकारी योजनाओं के माध्यम से पहुंचाने का काम किया जा रहा है।

eknath shinde speaks in gujarati at vadnagar pm modi birthday event video viral
टैक्स सुधार से लेकर कर्ज घटाने तक... महाराष्ट्र के वित्तीय कायाकल्प की जिम्मेदारी केलकर समिति के पास

हिमालय सी ऊंचाई और अरब सागर सी गहराई

अपने संबोधन में एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मामले में कोई उम्र के आंकड़े नहीं गिनता, बल्कि उनके काम और कर्तृत्व की ऊंचाई को देखा जाता है। उनके कर्तृत्व की तुलना हिमालय की ऊंचाई से की जा सकती है, जबकि जनता के प्रति उनके सेवा-कार्य को अरब सागर की गहराई से नापा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कभी वडनगर की मिट्टी से जो बाल-स्वर गूंजा था, आज वही प्रखर आवाज केवल गुजरात या भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में गूंज रही है।

eknath shinde speaks in gujarati at vadnagar pm modi birthday event video viral
आदित्य ठाकरे के घर खुद नोटिस देने जाएंगे दिशा सालियान के पिता; वकील निलेश ओझा बोले- CJP से बड़ा आंदोलन करेंगे

वडनगर से वाराणसी: सेवा से समर्पण का सफर

एकनाथ शिंदे ने जोर देकर कहा कि वडनगर से वाराणसी की यह ऐतिहासिक यात्रा केवल एक भौगोलिक यात्रा नहीं है, बल्कि यह सेवा से समर्पण, संकल्प से परिवर्तन और परिवर्तन से विकसित भारत की दिशा में बढ़ने वाली एक अद्भुत यात्रा है।

शिंदे के इस गुजराती संबोधन ने जहां वडनगर में मौजूद लोगों को प्रभावित किया, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह भाषण लगातार सुर्खियाँ बटोर रहा है।