Watch: धरती पर आने वाली है कयामत? जगन्नाथ पुरी का ध्वज ले उड़ा बाज, VIDEO से फैली दहशत
Trending Video: वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे भगवान जगन्नाथ की कोई लीला मान रहे हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
Watch: धरती पर आने वाली है कयामत? जगन्नाथ पुरी का ध्वज ले उड़ा बाज, VIDEO से फैली दहशत
नवभारत डेस्क: ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर से जुड़ा एक अनोखा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाज मंदिर के शिखर पर लगे पवित्र ध्वज को अपने पंजों में पकड़कर उड़ता हुआ नजर आता है।
ये नजारा देख श्रद्धालु हैरान रह गए, क्योंकि जगन्नाथ मंदिर का ध्वज रोजाना विशेष विधि से बदला जाता है और इसको बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में एक पक्षी जब झंडा उड़ाकर ले जाता है तो लोगों के बीच चर्चा आम हो ही जाती है। अब यह वीडियो लोगों के बीच कौतूहल और आशंका का विषय बन गया है।
जगन्नाथ मंदिर के गुंबद से ध्वज ले उड़ा बाज
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसको भगवान जगन्नाथ की कोई लीला मान रहे हैं, तो वहीं कुछ इसको किसी आने वाले शुभ या अशुभ संकेत से जोड़कर देख रहे हैं। ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर JagannathFlag तथा ViralBirdVideo जैसे हैशटैग्स के साथ हजारों लोग इस पर अपनी बात साझा कर रहे हैं। फिलहाल मंदिर प्रशासन ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन स्थानीय पुजारियों का कहना है कि ये एक सामान्य प्राकृतिक घटना हो सकती है, जिसे अंधविश्वास से जोड़ना सही नहीं होगा। फिर भी श्रद्धालुओं की भावनाओं तथा मंदिर की परंपरा को देखते हुए ये घटना चर्चा का विषय बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
IIT में फेल, फिर ₹1.7 करोड़ पैकेज तक का सफर- अमित दत्ता की कहानी वायरल
LIVE मैच में SRH फैन ने CSK पर किया काला जादू! स्टेडियम में तंत्र-मंत्र करता दिखा शख्स, देखें VIDEO
यूरोप में रहकर बदली भारतीय महिला की सोच, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
मनमाड रेलवे स्टेशन पर खतरनाक झगड़ा, हाई वोल्टेज खंभों पर चढ़कर भिड़े युवक
देखें वीडियो
What is going to happen? Eagle takes away flag from Jagannath Temple pic.twitter.com/0AzUZb1uDE — Woke Eminent (@WokePandemic) April 13, 2025
अन्य वायरल खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यूजर्स दे रहे तरह-तरह के रिएक्शन
वीडियो को @WokePandemic नाम के एक्स अकाउंट से साझा किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा…लेकिन लोग कहते हैं कि मंदिर के ऊपर तो परिंदे नहीं उड़ते। एक अन्य यूजर ने लिखा कि सब भगवान की लीला है। तो वहीं एक और यूजर ने लिखा….मंदिर के ऊपर इस तरह से कपड़ा लेकर जाना शुभ संकेत भी हो सकता है।
