वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cross Cultural Wedding Viral Video : शादी के मौके पर अक्सर दूल्हा-दुल्हन के खास पल लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।
इस वीडियो में एक डच दुल्हन अपने मारवाड़ी दूल्हे को सरप्राइज देते हुए राजस्थानी लोकगीत पर शानदार डांस करती नजर आ रही है। रंग-बिरंगे माहौल और पारंपरिक संगीत के बीच यह खूबसूरत पल कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पीले रंग की खूबसूरत लहंगा-चोली पहनकर स्टेज पर आती है और राजस्थानी लोकगीत की धुन पर डांस करना शुरू कर देती है। खास बात यह है कि वह पूरे आत्मविश्वास के साथ पारंपरिक राजस्थानी स्टेप्स करती नजर आती है।
वहीं दूल्हा सफेद कुर्ता-पायजामा पहने स्टेज के पास खड़ा होकर मुस्कुराते हुए अपनी दुल्हन को देखता है और उसे चीयर करता है। आसपास मौजूद मेहमान भी इस खास पल को अपने कैमरों में कैद करते नजर आते हैं।
ये खबर भी पढ़ें : पुरी में विदेशी मेहमानों ने खेली होली, नीदरलैंड के टूरिस्ट बोले- “जिंदगी का यादगार अनुभव”
एक अन्य वीडियो में दुल्हन दूल्हे को भी स्टेज पर बुला लेती है और फिर दोनों साथ में डांस करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद दोस्त और परिवार के लोग तालियां बजाकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। सोशल मीडिया पर इस खूबसूरत सांस्कृतिक मेल को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह वीडियो दिखाता है कि प्यार और रिश्तों के सामने देश और संस्कृति की सीमाएं छोटी पड़ जाती हैं। वहीं कुछ लोगों ने दुल्हन के आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति के प्रति उसके सम्मान की भी जमकर तारीफ की।