Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रैफिक जाम से बचने के लिए ड्राइवर ने किया स्टंट, फुटओवर ब्रिज से निकाला ऑटो, वायरल हुआ वीडियो

  • Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On: Sep 04, 2023 | 10:05 AM

Image-Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो आये दिन सामने आते है, लेकिन आज हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे है वह चौंका देने वाला है। जैसा की हम सब जानते है G-20 सम्मेलन देश की राजधानी दिल्ली में है इसके लिए दिल्ली पूरी तरह से तैयार हो चुकी है। ऐसे में अब यहां आए विदेशी मेहमानों के स्वागत में कोई कमी ना रह जाए इस बात का खास ख्याल रखा जा रहा है, लेकिन इसका असर आम आदमी पर भी देखने को मिल रहा है। 

जी हां दरअसल G-20 सम्मेलन के कारण कुछ जगहों पर ट्रैफिक की समस्या बढ़ती ही जा रही  है। जी हां दिल्ली में कई जगहों पर तो ट्रैफिक इतना ज्यादा हो चुका है कि गाड़ियां चलने के बजाय रेंग रही हैं, लेकिन कई लोग होते हैं जो किसी भी हाल में इस ट्रैफिक जाम में फसना नहीं चाहते। ऐसे में अब ट्रैफिक जाम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख हर कोई हैरान है। 

वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली के हमदर्द नगर रेड लाइट संगम विहार ट्रैफिक सर्किल का है। दरअसल यहां एक ऑटो ड्राइवर ने इस तरीके से अपने ऑटो को फुटओवर ब्रिज पर निकाला जिसे देखकर लोग काफी ज्यादा हैरान हैं और यही कह रह हैं असली हैवी ड्राइवर तो यही है भैया। ऑटो वाले की इस हरकत को देख वहां पास खड़े लोग भी चोन गए थे। लेकिन ऑटो वाला ट्रैफिक को बीट करते हुए अपने वाहन को फुटओवर ब्रिज से निकाल ले गया, जिसका वीडियो अब सामने आया है। 

सम्बंधित ख़बरें

रुद्रपुर में स्कॉर्पियो घुसाई शराब की दुकान के अंदर, CCTV वीडियो पर भड़की इंटरनेट की पब्लिक

बीच सड़क पुलिस से भिड़े अधेड़ शख्स का वीडियो वायरल, एक मुक्के में पुलिसकर्मी को गिराया

“मेरा प्यार उसी के साथ खत्म हो गया”, एक्स बॉयफ्रेंड को याद कर भावुक हुई लड़की, वीडियो वायरल

चेन्नई में कोरियन महिला के बेटे ने लिया देसी ‘चंपी’ का मजा, प्यारी प्रतिक्रिया का वीडियो वायरल

#Watch : Due to jam at Hamdard Nagar Red Light Sangam Vihar traffic circle in Delhi, the auto driver drove the vehicle on the footover bridge. Its video is becoming increasingly viral.#Delhi #Viralvideo pic.twitter.com/vkbmSGDCBS — Theunpopularopinion (@theunp0pu1ar) September 3, 2023

 

तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि चारों ओर ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। इतने में एक ऑटो वाला आकर अपने वाहन को सीधा फुटओवर ब्रिज पर चढ़ा देता है। हालांकि इस दौरान वहां ज्यादा लोग मौजूद नहीं होते, जिस कारण वो अपने ऑटो को बड़ी ही आसानी से निकाल लेता है। ऐसे में अब इस ऑटो ड्राइवर के स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Driver did stunt to avoid traffic jam took out auto from foot over bridge video went viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 04, 2023 | 10:05 AM

Topics:  

  • Auto Viral Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.