सड़क पर दौड़ी ‘डबल डेकर कार’, छत पर दूसरी कार फिट कर शख्स ने दिखाया गजब जुगाड़
Double Decker Car : सोशल मीडिया पर एक अनोखी ‘डबल डेकर कार’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शख्स ने एक कार की छत पर दूसरी कार की बॉडी फिट कर दी और फिर उसे सड़क पर दौड़ाता नजर आया।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Jugaad Viral Video : हमारे देश में जुगाड़ की कमी नहीं है और इसका सबसे बड़ा सबूत सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो हैं। आए दिन इंटरनेट पर ऐसे-ऐसे देसी जुगाड़ देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं।
अब एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स सड़क पर ‘डबल डेकर कार’ चलाता नजर आ रहा है। वीडियो देखने के बाद लोग इसे भारत का सबसे अनोखा जुगाड़ बता रहे हैं।
युवकों ने जुगाड़ से बनाई डबल डेकर कार
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने एक कार की छत पर दूसरी कार की बॉडी को फिट कर दिया है। पहली नजर में यह किसी फिल्मी सीन जैसा लगता है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह गाड़ी सड़क पर आराम से चलती भी नजर आती है।
नीचे वाली कार को व्यक्ति खुद ड्राइव कर रहा होता है, जबकि ऊपर वाली कार में कुछ लोग बैठे दिखाई देते हैं। सड़क पर चलते इस अनोखे वाहन को देखकर आसपास मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस देसी इनोवेशन पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें : रिजॉर्ट के टॉयलेट सीट में छिपा मिला खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देख दहल गए लोग
यह अनोखा जुगाड़ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर “judwaa_vlog” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 1 लाख 72 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “अब चालान किस कार का कटेगा?” वहीं दूसरे ने मजाक में इसे “अजूबा नंबर आठ” बताया। किसी ने लिखा, “एक कार का पेट्रोल बचा लिया”, तो एक अन्य यूजर ने इसे “टार्जन द डबल कार” नाम दे दिया। सोशल मीडिया पर यह अनोखा जुगाड़ लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है।
