Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता, लोग बोले- डोगेश भाई ड्यूटी पर है; वीडियो वायरल

Dogesh Bhai Viral Video : सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा एक कुत्ता ट्रेन के दरवाजे पर खड़े यात्री को देखकर उसके पीछे भौंकते हुए दौड़ पड़ता है।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jun 15, 2026 | 06:00 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Dogesh Police Force : आज के समय में सोशल मीडिया मनोरंजन का बड़ा जरिया बन चुका है। यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है। खासकर जानवरों से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर खूब पसंद किए जाते हैं।

कुत्तों और बंदरों की शरारतों वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों भी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। वीडियो में एक कुत्ते का अनोखा अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ट्रेन के गेट पर खड़े यात्री को देख भौंकने लगा कुत्ता

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कुत्ता रेलवे प्लेटफॉर्म पर खड़ा होता है। इसी दौरान वहां से एक ट्रेन गुजर रही होती है। शुरुआत में कुत्ता बिल्कुल शांत नजर आता है, लेकिन तभी उसकी नजर ट्रेन के दरवाजे पर खड़े एक यात्री पर पड़ती है। जैसे ही वह व्यक्ति गेट पर खड़ा दिखाई देता है, कुत्ता अचानक उसके पीछे भौंकते हुए दौड़ पड़ता है।

ट्रेन अपनी रफ्तार से आगे बढ़ती रहती है और कुत्ता भी कुछ दूर तक उसके साथ दौड़ता नजर आता है। कुत्ते के इस व्यवहार को देखकर ऐसा लगता है मानो वह यात्री को दरवाजे से हटने की चेतावनी दे रहा हो। इसी वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें : कलेजा चीर देगा सोलापुर हादसे का यह वीडियो! जब कुएं से निकली गुलाबी फ्रॉक वाली मासूम… रो पड़ा सोशल मीडिया

वायरल वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर “खगड़िया जंक्शन” नाम के पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, “डोगेश भाई अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करते हैं।” वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “DPF यानी डोगेश पुलिस फोर्स।”

दूसरे यूजर ने कहा, “गेट पर कोई यात्री खड़ा नहीं रहेगा, डॉगी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहा है।” वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “डोगेश भाई, आपकी सेवा के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।” कुत्ते की यह अनोखी हरकत अब लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है।

Dog chases passenger standing at train door funny viral video dogesh police force

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 15, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.