पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते, इस कहावत को तेंदुए ने ठहराया गलत, देखें वीडियो
- Written By: वैष्णवी वंजारी
नई दिल्ली: जानवरों के कुछ शिकार ऐसे होते है, जो देखने वालों को भी बड़ी दिलचस्पी होती है कि आखिर ऐसा शिकार कैसे कर सकते है, वो भी इतने चतुराई से। जी हां आपने एक कहावत तो सुनी होगी कि पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर नहीं लेते, लेकिन तेंदुए ने इस कहावत को सरासर गलता बता दिया, और पानी के भीतर ही घुसकर मगरमच्छ से बैर भी ले लिया, इतना ही नहीं बल्कि मगरमच्छ का शिकार भी कर लिया। आइए जानते है इस होशियारी से भरे शिकार के बारे में सबकुछ..
‘खूंखार मगरमच्छ’ का तेंदुए ने ऐसे किया शिकार
अब तक आपने सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो देखे होंगे, जिसमें मगरमच्छ पानी से बाहर आकर किसी जानवर का शिकार कर लेता है। इतना ही नहीं बल्कि कई वीडियो तो ऐसे भी देखे गए हैं, जिसमें मगरमच्छ किसी शेर या तेंदुए का शिकार करता दिखाई देता है। इसके बाद वह पानी के भीतर ले जाकर इन जानवरों को डुबोकर मार डालता है और उनके मांस से अपना पेट भरता है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वो इसके पूरा उल्टा है, जिसे आपने अब तक नहीं देखा होगा।
पानी में घुसकर किया शिकार
यह वायरल वीडियो इतना अलग है की इसे देखकर आपकी रूह कांप जायेगी। जी हां इस वीडियो में आप देख सकते है कि एक तेंदुआ पानी में घुसकर ‘खूंखार मगरमच्छ’ का शिकार करता दिखाई देता है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मगरमच्छ पानी से बाहर आकर रेत में आराम कर रहा था। इसी बीच एक तेंदुआ पानी में मगरमच्छ के शिकार के लिए उतरता है। इसके बाद नजारा बेहद रोचक हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
चलती ट्रेन में 6 महीने के बच्चे की बिगड़ी तबीयत, रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने बचाई जान
कालकाजी मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट में बुजुर्ग ने किया पेशाब, वायरल वीडियो पर दिल्ली पुलिस का आया जवाब
रोहिणी कोर्ट में जज और वकील के बीच तीखी बहस, वायरल वीडियो ने उठाए कई सवाल
22 साल के पोते ने पूरा किया 84 साल की दादी का सपना, पहली बार फ्लाइट में बैठकर छलक पड़ी खुशी
होशियारी से मगरमच्छ का शिकार
जिस तरह तेंदुए ने बड़ी होशियारी के साथ पानी में घुसकर मगरमच्छ का शिकार किया है वह वाकई में देखने लायक है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ दूर से घात लगाकर मगरमच्छ के पास पहुंचता है और अचानक से उसकी गर्दन पकड़ लेता है। तेंदुए ने जिस तरह मगरमच्छ का शिकार किया, उसके लिए बहुत ही जिगरे की जरूरत होती है।
किसी के घर में घुसकर उसका मारना बहुत बहादुरी का काम है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेंदुआ मगरमच्छ को अपने दांतों में तब तक दबाए रखता है, जब तक मगरमच्छ मौत की नींद नहीं सो जाता। अब ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत तहलका मचा रहा है।
