Watch: दूध पहुंचाने जा रहे थे किसान…सैलाब में बहे, महाराष्ट्र का ये वीडियो देख दहल जाएंगे आप
Dharashiv Viral Video: महाराष्ट्र के धाराशिव के अरनी गांव से एक हादसे का वीडियो सामने आ रहा है, जहां दूध पहुंचाने जा रहे किसान भीषण सैलाब में बह गए।
- Written By: अर्पित शुक्ला
महाराष्ट्र न्यूज: धाराशिव के अरनी गांव में भयंकर हादसा, दूध पहुंचाने जा रहे किसान सैलाब में बहे
Maharashtra Rains Viral Video: महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के अरनी गांव में एक खतरनाक हादसा हो गया, जहां दूध पहुंचाने जा रहे किसान तेज सैलाब की चपेट में आ गए. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पानी का बहाव कितना तेज था, जिसके कारण सभी किसान उसमें बहते चले गए. यह भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है.
तेज बारिश के चलते नदियां और नाले उफान पर
जानकारी के अनुसार, अरनी गांव धाराशिव जिले के दक्षिणी हिस्से में स्थित है. 27 सितंबर की सुबह भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर आ गए, जिससे कई इलाकों में जबरदस्त जलभराव हो गया. लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है.
देखें वीडियो
सूत्रों के मुताबिक, किसान अपने मवेशियों का दूध बाजार ले जाने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में वे बाढ़ जैसे हालात में फंस गए और देखते ही देखते सैलाब में बहते चले गए. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस हादसे में किसी किसान की जान बच पाई या नहीं.
सम्बंधित ख़बरें
कृत्रिम पैर के सहारे अमरनाथ यात्रा पर निकली महिला, वायरल VIDEO देख लोग बोले- ‘हौसले को सलाम’
इंदौर एयरपोर्ट पर फ्लाइट के सामने बच्चे ने किया पेशाब, वायरल VIDEO के बाद पैरेंटिंग और सिविक सेंस पर छिड़ी बहस
ढोलक बजाते हुए ‘हरे कृष्णा’ गाती दिखी विदेशी बच्ची, 19 सेकंड का VIDEO जीत रहा लोगों का दिल
Uber बुक की तो ड्राइवर सीट पर मिलीं चमेली! महिला कैब ड्राइवर की कहानी ने जीता लोगों का दिल
मुंबई के धाराशिव स्थित अरनी गांव का नजारा दूध देने जा रहे किसान तेज बहाव में बहते बहते बचे महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। pic.twitter.com/IlmT7w8H2I — अभिषेक ‘अजनबी’ ✍🏻 (@abhishekAZNABI) September 30, 2025
यह भी पढ़ें- दामिनी और अमन का लव लेटर लीक, देखिए क्लास में दोस्त ने कैसे पढ़कर सुनायी पूरी दास्तां: VIDEO
तेज बहाव में कदम रखते ही किसान संतुलन खो बैठे
वीडियो में यह साफ दिखाई देता है कि किसान जब तेज बहाव वाले पानी में कदम रखते हैं, तो तुरंत ही अपना संतुलन खो बैठते हैं और पानी का वेग इतना अधिक था कि वह उन्हें बहा ले जाता है. वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि किसान खुद को बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन बहाव इतना तेज होता है कि वे उसमें बह जाते हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद इसे एक बेहद खतरनाक घटना बताया जा रहा है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों में ही रहें.
