लातूर दौरे पर फडणवीस को गले लगकर रो पड़ा किसान, CM ने पास खींचकर बंधाया ढांढस; VIDEO हुआ वायरल

Devendra Fadnavis Latur Visit: लातूर में सूखा प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने फसल बर्बाद होने से दुखी किसान बिलख-बिलख कर रो पड़ा।
devendra fadnavis hugs crying farmer during latur drought visit video viral
CM फडणवीस और किसान(सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Fadnavis Hugs Crying Farmer Video: महाराष्ट्र के लातूर जिले में इस साल भीषण सूखा पड़ा है। सूखे से बेहाल स्थिति का जायजा लेने जब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस खुद मैदान में उतरे, तो एक ऐसी भावुक तस्वीर देखने को मिली जिसने हर किसी का दिल छू लिया।

सीधे किसानों के खेतों के बांध तक पहुंचकर स्थिति की समीक्षा कर रहे मुख्यमंत्री के सामने जैसे ही एक स्थानीय किसान पहुंचा, वह अपनी व्यथा बताते-बताते भावनाओं को संभाल नहीं पाया और बिलख-बिलख कर रो पड़ा।

मुख्यमंत्री ने गले लगाकर दिया दिलासा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि फसल तबाह होने और संकट से टूटा किसान अपनी आंख के आंसू रोक नहीं पाया। वह सीधे मुख्यमंत्री के पास पहुंचा और उन्हें गले लगाकर रोने लगा।

इस बेहद संवेदनशील पल में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत किसान को संभाला, उसे अपने गले से लगाया और ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने किसान का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वह इस मुसीबत की घड़ी में खुद को अकेला न समझे।

50 फीसदी बारिश और सोयाबीन की फसल तबाह

लातूर जिले में इस साल उम्मीद के मुकाबले केवल 50 प्रतिशत ही बारिश हुई है, जिससे कृषि क्षेत्र को भारी नुकसान पहुंचा है। बारिश की कमी का सबसे बड़ा नुकसान सोयाबीन की फसल को लगा है। फसलों के बर्बाद होने से किसानों की पूरे सीजन की मेहनत और पूंजी दोनों डूब चुकी है।

devendra fadnavis hugs crying farmer during latur drought visit video viral
CM फडणवीस ने लातूर-धाराशिव जिले के सूखा प्रभावित इलाकों का किया दौरा, किसानों से बात कर जाने हालात

संकट में आप अकेले नहीं हैं मुख्यमंत्री का बड़ा आश्वासन

खेतों में खड़े होकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को भरोसा दिया कि पूरी सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ऐलान किया कि प्रभावित किसानों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी और मदद व्यापक करने का प्रयास किया जाएगा। इसके अलावा, फसलों के नुकसान का जायजा लेने के लिए पंचनामा की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

सूखा प्रभावित इलाकों में लोगों के लिए पीने के पानी और राशन का पुख्ता प्रबंध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा, इस संकट में आप अकेले नहीं हैं, हम आपके साथ हैं।

यह भावुक वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से देखा जा रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com