Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एक AC से दो कमरों को ठंडा करने का देसी जुगाड़ वायरल, लोग बोले- गजब आइडिया!

AC Hack Viral Video : एक शख्स ने एक AC को दो कमरों के बीच लगाकर दोनों जगह ठंडक देने का अनोखा जुगाड़ किया, जो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Apr 27, 2026 | 03:10 PM

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Two Room AC Setup : भारत में जुगाड़ का टैलेंट किसी से छिपा नहीं है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से ऐसे-ऐसे आइडिया निकाल लेते हैं, जो कभी हैरान करते हैं तो कभी सोचने पर मजबूर कर देते हैं। खासकर गर्मी के मौसम में ठंडक पाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने एक ही एसी से दो कमरों को ठंडा करने का तरीका निकाल लिया। इस वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।

दो कमरों के बीच दीवार तोड़कर लगाया AC

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने दो कमरों के बीच की दीवार को थोड़ा सा तोड़ दिया है और उसी जगह पर एसी फिट कर दिया है। यानी एसी आधा एक कमरे में और आधा दूसरे कमरे में लगा हुआ है।

इसके बाद खाली जगह को किसी सामग्री से बंद कर दिया गया है, ताकि ठंडी हवा दोनों तरफ जा सके। इस जुगाड़ के जरिए दोनों कमरों में एक साथ कूलिंग हो रही है। हालांकि यह तरीका देखने में दिलचस्प जरूर है, लेकिन इसमें कई तकनीकी और सुरक्षा से जुड़े सवाल भी उठ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : चलती ट्रेन से गिरा युवक, चेन पुलिंग के बाद भी नहीं रुकी ट्रेन; रेलवे ने दिए जांच के आदेश

वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए

इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर parminder_singh.j नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। किसी ने पूछा कि “रिमोट किसके पास रहेगा?”, तो किसी ने कहा “स्विंग कैसे खुलेगा?”

वहीं कुछ लोगों ने इसे ‘गरीबों का AC’ बताया। कुल मिलाकर यह जुगाड़ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है और एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीयों के पास हर समस्या का कोई न कोई अनोखा समाधान जरूर होता है।

Desi jugaad ac for two rooms viral video india cooling hack

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 03:10 PM

Topics:  

  • Instagram Reel
  • Reels Video
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.