दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई, कंटेंट क्रिएटर्स को हिरासत में लेने का VIDEO वायरल

Jantar Mantar Protest Today: Delhi Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रस्तावित CJP प्रदर्शन को अनुमति नहीं मिली।, जंतर मंतर पर शामिल होने जा रहीं कई कंटेंट क्रिएटर्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Jantar Mantar Protest Today
दिल्ली में प्रदर्शन से पहले पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर्स को हिरासत में लियासोर्स-सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिल्ली में CJP के प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा कड़ी।

  • जंतर-मंतर की ओर बढ़ रहे करीब 300 लोग हिरासत में।

  • 600 से अधिक लोगों पर एहतियाती कार्रवाई।

  • संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी।

CJP Protest Delhi: दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को दिल्ली पुलिस ने अनुमति नहीं दी है। इसके बावजूद जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे लोगों को हिरासत में लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक करीब 300 लोगों को हिरासत में लिया गया था। वहीं, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजधानी के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए हैं और निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रदर्शन से पहले एहतियाती कार्रवाई और कंटेंट क्रिएटर्स पर पुलिस की नजर के बीच सवाल है कि दिल्ली में आखिर क्या हो रहा है और सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त क्यों की गई है? आइए जानते हैं इस खबर में।

आज दिल्ली के जंतर- मंतर पर क्या हो रहा है?

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में 10 अक्टूबर को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद जंतर-मंतर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रहे करीब 300 लोगों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि हिरासत में लिए गए लोगों में एक प्रतिशत भी छात्र नहीं हैं, बल्कि वे विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और कंटेंट क्रिएटर्स हैं।

Jantar Mantar Protest Today
बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

प्रदर्शन की अनुमति क्यों नहीं मिली?

CJP ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के आरोपों को लेकर मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया था। लेकिन, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए प्रदर्शन करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही नई दिल्ली क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू की गई, ताकि भीड़ जुटने और कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को रोका जा सके।

600 से ज्यादा लोगों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन

राजधानी दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी 15 जिलों में कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आपराधिक रिकॉर्ड वाले 600 से अधिक लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा, भीड़ जुटाने या लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए उकसाने के संदेह वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। कुछ संदिग्धों के घरों के आसपास निगरानी बढ़ाए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

Jantar Mantar Protest Today
मैं अरेस्ट होने आया हूं, एयरपोर्ट पर बोले अभिजीत दिपके, CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास-आशुतोष रांका डिटेन

ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी

जंतर-मंतर और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रमुख रास्तों और संभावित प्रदर्शन स्थलों पर पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस का मकसद किसी भी संभावित अप्रिय घटना को रोकना और राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com