AI की दुनिया के ‘करण-अर्जुन’ को मोदी भी नहीं मिला पाए! स्टेज पर दिखा ‘एआई कोल्ड वॉर’, VIDEO में देखें तकरार
OpenAI Anthropic Rivalry: ग्रुप फोटो सेशन के समयसैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई के बीच एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया।
- Written By: अर्पित शुक्ला
AI की दुनिया के 'करण-अर्जुन' को मोदी भी नहीं मिला पाए! (Image- Social Media)
Dario Amodei Awkward Moment: दिल्ली में आयोजित India AI Impact Summit 2026 के दौरान एक हल्का-फुल्का लेकिन चर्चित पल सामने आया, जब Sam Altman और Dario Amodei के बीच ग्रुप फोटो सेशन के दौरान एक अजीब सा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया। ये दोनों AI क्षेत्र की बड़ी और प्रतिस्पर्धी कंपनियों, OpenAI और Anthropic के प्रमुख हैं।
जहां बाकी लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर खड़े थे, वहीं सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई ने हाथ मिलाने की बजाय एक फिस्ट-बंप (मुट्ठी टकराकर पोज़) दिया, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पल को सोशल मीडिया यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में “AI Cold War” तक कह दिया। कुछ यूजर्स ने इसे OpenAI और Anthropic के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा से जोड़ते हुए कहा, “AGI कब आएगा? जिस दिन Dario और Sam हाथ मिलाएंगे।”
देखें वीडियो
यह हल्का-फुल्का पल, जो एक साधारण फोटो पोज़ हो सकता था, AI राइवलरी के संदर्भ में दिलचस्प बन गया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर इस बारे में कई कमेंट्स आने लगे और लोगों ने इसे हंसी-मजाक के साथ ट्रेंड कराया।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका के खुफिया विभाग की निदेशक तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, ट्रंप के साथ मीटिंग में दी जानकारी
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
आखिरी मुकाबले से पहले 422 रन बनाने वाला बल्लेबाज IPL से बाहर, अब KKR की नैया कौन पार लगाएगा?
भारत से सीखने लायक हैं ये 5 बातें! विदेशी महिला ने बताई भारतीय संस्कृति की खासियतें, वीडियो वायरल
This is so hilarious. Nothing can make Sam and Dario hold hands, not even the Prime Minister of India! pic.twitter.com/aRKsjSFXM9 — Yuchen Jin (@Yuchenj_UW) February 19, 2026
सैम ऑल्टमैन ने दी सफाई
सैम ऑल्टमैन ने इस घटना को लेकर सफाई भी दी है। उन्होंने कहा कि स्टेज पर वह काफी कन्फ्यूज थे। ऑल्टमैन ने बताया कि उनको समझ नहीं आ रहा था कि उनको क्या करना चाहिए। बता दें कि ऐसा तब हुआ जब सुंदर पिचाई और अलेक्जेंडर वैंग जैसे अन्य लीडर्स हाथ थामे हुए थे, लेकिन ऑल्टमैन और अमोदेई के बीच की दूरी साफ तौर पर देखी जा सकती है।
AI के दिग्गज एक मंच पर
इस ग्रुप फोटो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ दुनिया के प्रमुख टेक लीडर्स जैसे Sundar Pichai, Alexandr Wang और अन्य वैश्विक AI विशेषज्ञ भी शामिल थे। समिट का उद्देश्य AI के जरिए वैश्विक समस्याओं का समाधान ढूंढना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना था। हालांकि, यह कार्यक्रम गंभीर चर्चाओं का था, लेकिन Sam Altman और Dario Amodei के बीच के इस पल ने सबका ध्यान खींच लिया।
यह भी पढ़ें- AI Impact Summit 2026: भारतीय तकनीक के मुरीद हुए मैक्रों, PM मोदी की जमकर तारीफ, बच्चों के लिए की खास अपील
इंडिया AI इम्पैक्ट समिट
यह पांच दिवसीय समिट 16 से 20 फरवरी तक भारत मंडपम में आयोजित की गई, जिसमें 500 से ज्यादा वैश्विक AI लीडर्स, 150 से अधिक शिक्षाविद और शोधकर्ता, तथा 400 से ज्यादा चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर्स और उद्योग प्रतिनिधि शामिल हुए थे।
