जान बचाने के लिए हिरणों ने निकाली ऐसी तरकीब, जिसे देख आप भी रह जाएंगे दंग

हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
deer-adopted-a-wonderful-trick-to-save-life-from-wild-dogs-video-viral
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली, सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर जंगली जानवरों (Wild Animal) के वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते है। लोगों को भी ऐसे वीडियो काफी पसंद आते है। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हिरणों (Deer) ने अपनी जान बचाने के लिए गजब का दिमाग लगाया है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 

हाल ही में आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते है कि, कुछ हिरणों ने जंगली कुत्तों (Wild Dog) से बचने के लिए ऐसी तरकीब निकाली है, जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा। इस वीडियो में देख सकते है कि, कुछ हिरण (Deer) जंगली कुत्तों से बचने के लिए एक ऊंचे पत्थर के बिल्कुल किनारे खड़े हो जाते है। वहीं, इस पत्थर के नीचे जंगली कुत्तों का एक झुंड ताक लगाए बैठा है, कि कब हिरण नीचे आएं और वो उनका शिकार करें। लेकिन, हिरण उस पत्थर से हटने का नाम नहीं ले रहे हैं। हिरणों को नीचे नहीं आता देख कुछ कुत्ते पत्थर के ऊपर से हिरणों  के पास पहुंचने की कोशिश करते है। लेकिन, वह नाकामयाब रहते हैं। 

आईएफएस अधिकारी ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'इसी को कहते हैं, ‘बैलेंसिंग लाइफ… मौत को सामने देख कर शांत रहना’। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हर कोई इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहा है। एक यूजर ने लिखा है, ‘सच में! हमारे लिए हिम्मत पर काबू पाना मुश्किल है’। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा है कि 'यह वीडियो काफी रोमांचकारी है।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com