मौत को छूकर टक से वापस आ गए! कर गए थे परलोक प्रस्थान…फिर भी बच गई जान, VIDEO देखकर हो जाएंगे हैरान
Surat High-Rise Accident: जाका राखे साईयां...मार सके न कोय...कबीरदास का यह दोहा गुरुवार को गुजरात में सच साबित हो गया। सूबे के सूरत में बुधवार को एक 57 साल के आदमी की जान चमत्कारिक रूप से बच गई।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो का स्नैप्शॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gujarat News: जाका राखे साईयां…मार सके न कोय…कबीरदास का यह दोहा गुरुवार को गुजरात में सच साबित हो गया। सूबे के सूरत में बुधवार को एक 57 साल के आदमी की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। क्योंकि यह आदमी एक बहुमंजिला इमारत की 10 मंजिल से नीचे गिर गया था।
आमतौर पर 10वीं मंजिल से नीचे गिरने पर इंसान सीधे परलोक पहुंच जाता है। लेकिन सूरत में ऐसा नहीं हुआ। दरअसल, शख्स बहुमंजिला इमारत की 10वीं मंजिल से गिरा तो, लेकिन किस्मत से वह 8वीं मंजिल पर एक ग्रिल में फंस गया। वह काफी देर तक वहीं लटका रहा। जिसके बाद उसे सुरक्षित बचा लिया गया।
जानिए क्या कुछ है पूरा मामला
यह घटना सूरत के जहांगीराबाद इलाके में टाइम गैलेक्सी-ए बिल्डिंग में हुई। सुबह करीब 8 बजे, 57 साल के नितिन आदित्य एक खिड़की के पास सो रहे थे। अचानक वह लुढ़क गए और नीचे गिर गए। गिरते समय आदित्य अपने कमरे से दो मंजिल नीचे यानी 8वीं मंजिल की एक खिड़की की लोहे की ग्रिल में फंस गए।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
अयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
सामने आया रेस्क्यू का VIDEO
नितिन आदित्य इतनी बुरी तरह फंस गए थे कि वह खुद को ग्रिल से नहीं निकाल पा रहे थे। सूरत फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (SFES) को तुरंत सूचना दी गई। मौके पर पहुंची SFES टीम ने देखा कि नितिन का पैर लोहे की ग्रिल में फंसा हुआ था और वह उल्टा लटका हुआ था। रेस्क्यू का एक वीडियो सामने आया है।
सूरत में 10वीं मंजिल से गिरा शख्स, 8वीं मंजिल पर अटककर बचा! मौके पर रेस्क्यू हुआ शुरू..! रांदेर ज़ोन के जहांगीराबाद इलाके की है घटना !#Gujarat #Surat #ViralVideo pic.twitter.com/wViF7msb9q — मृत्युंजय पाराशर । MRATUNJAY PARASHAR (@parasharji24) December 25, 2025
SFES टीम ने उसके गिरने की स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीचे एक जाल बिछाया। फिर, उन्होंने सावधानी से एक-एक करके ग्रिल की छड़ों को काटा। इसके बाद नितिन को गिरने से बचाने के लिए एक रस्सी और सेफ्टी बेल्ट नीचे उतारी गई।
यह भी पढ़ें: बिजली कटौती से परेशान होकर खंभे पर चढ़े विधायक, काट दी अधिकारियों की लाइट, देखें VIDEO
लगभग एक घंटे की मेहनत और काफी कोशिशों के बाद, नितिन आदित्य को सुरक्षित बचा लिया गया। गिरने और ग्रिल में फंसने से उन्हें कुछ चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पता लगाने के लिए भी जांच चल रही है। जिससे यह पता चल सके कि उन्हें किसी तरह की चोट तो नहीं पहुंची है।
