समुद्र किनारे लहरों संग खेलते पक्षियों का क्यूट वीडियो वायरल, लोगों ने कहा- ‘दिल खुश हो गया’
Birds Playing Video : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो छोटे पक्षी समुद्र की लहरों के साथ खेलते नजर आ रहे हैं। उनकी मासूम हरकतों ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनसॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Sea Waves Birds Heartwarming Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कई वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो सीधे दिल को छू जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो छोटे पक्षी समुद्र किनारे मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि वे इसे बार-बार देख रहे हैं और अपने दोस्तों व परिवार के साथ भी शेयर कर रहे हैं।
समुद्र किनारे दो नन्हे पक्षियों का लहरों के साथ खेल
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि समुद्र किनारे दो नन्हे पक्षी लहरों के साथ खेल रहे हैं। जैसे ही समुद्र की लहरें पीछे हटती हैं, दोनों पक्षी तेजी से आगे बढ़ते हैं और जैसे ही लहरें वापस आती हैं, वे अपने छोटे-छोटे पैरों से दौड़ते हुए पीछे हट जाते हैं। उनका यह खेल बिल्कुल ‘पकड़म-पकड़ाई’ जैसा लग रहा है।
पक्षियों की यह मासूम हरकतें और उनकी फुर्ती लोगों को खूब आकर्षित कर रही हैं। हालांकि यह जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो किस जगह का है, लेकिन इसकी खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
ये खबर भी पढ़ें : लुंगी पहनकर पहुंचे तो रेस्टोरेंट ने कहा नो एंट्री…जयपुर के इस वायरल VIDEO से सोशल मीडिया पर मचा बवाल!
लोगों को पसंद आ रहा वायरल वीडियो
इस वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.vyas.pov नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4.5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “कितना प्यारा पल कैद हुआ है।”
वहीं दूसरे ने कहा, “इनके कदम गिनना भी मुश्किल है, इतनी क्यूटनेस है।” एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “लगता है ये पकड़म-पकड़ाई खेल रहे हैं।” कुल मिलाकर, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने में पूरी तरह कामयाब हो रहा है।
