खीरे से स्किनकेयर का ‘देसी जुगाड़’ वायरल, लड़की का तरीका देख यूजर्स बोले- ये क्या कर दिया!

Cucumber Skincare Funny Viral Video : सोशल मीडिया पर एक लड़की का खीरे से स्किनकेयर करने का अनोखा तरीका वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं।
A girl’s unusual cucumber skincare hack goes viral, leaving social media users amused.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Funny Skincare Video : सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है, जिसमें कभी मजेदार वीडियो होते हैं तो कभी काम की जानकारी देने वाले कंटेंट। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्किनकेयर का एक अनोखा और देसी तरीका दिखाया गया है।

वीडियो में एक लड़की लोगों को स्किन ग्लो करने के लिए खीरे का इस्तेमाल करने की सलाह देती नजर आती है, लेकिन उसका तरीका इतना अलग है कि वीडियो चर्चा में आ गया है।

लड़की का अनोखा स्किन केयर वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने खीरे को छीलकर अपने पूरे चेहरे और शरीर पर लगा लिया है। इतना ही नहीं, वह बचे हुए खीरे को अपने हाथों पर भी रगड़ती दिखती है।

आमतौर पर लोग खीरे के स्लाइस चेहरे पर लगाते हैं, लेकिन इस वीडियो में लड़की ने जिस तरह से पूरे शरीर पर खीरा लगाया, उसने सभी को चौंका दिया। यही वजह है कि यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहा।

यह स्किनकेयर कम और मजाक ज्यादा

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर dewy.skin.tannu नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं और यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने मजाक में लिखा, “The Mummy Return”, तो दूसरे ने कहा, “मेरे घर पर आलू के छिलके हैं, क्या वो भी ट्राई करोगी?” वहीं कई यूजर्स ने हंसते हुए कहा कि यह स्किनकेयर कम और मजाक ज्यादा लग रहा है। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com