

Old Man Viral Clip : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो में एक बुजुर्ग व्यक्ति सांड से बचने की कोशिश करते हुए ऐसी स्थिति में फंस जाते हैं, जिसे देखकर हर किसी को बचपन की कहावत “आगे कुआं, पीछे खाई” याद आ जाती है। वीडियो में दिख रहा है कि दादा जी जान बचाने के लिए जल्दी-जल्दी एक ऊंची जगह पर चढ़ जाते हैं, लेकिन वहीं फंस जाते हैं।
वीडियो में साफ नजर आता है कि सामने सांड खड़ा है और नीचे उतरना खतरे से खाली नहीं है। वहीं जहां दादा जी खड़े हैं, वहां से अगर उनका पैर फिसल जाए तो नीचे गिरने का भी डर बना हुआ है।
यानी एक तरफ सांड का खतरा और दूसरी तरफ गिरने का डर-दोनों ही स्थितियां जोखिम भरी हैं। यह पूरा दृश्य इतना अनोखा है कि लोग इसे देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसके बाद से यह वीडियो वायरल हो गया। वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।
कोई कह रहा है कि “पहले दादा जी को बचाओ, बाद में वीडियो बनाओ”, तो कोई इसे असली ‘आगे कुआं पीछे खाई’ का उदाहरण बता रहा है। हालांकि यह वीडियो हंसी जरूर दिलाता है, लेकिन यह भी सिखाता है कि ऐसी स्थिति में मदद करना ज्यादा जरूरी होता है।