शादी की सालगिरह पर अनोखा अंदाज, कपल ने आरी से काटा केक, वीडियो वायरल
Anniversary Cake Viral Video : एक कपल ने शादी की सालगिरह पर आरी से केक काटकर सभी को चौंका दिया। इस अनोखे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Couple Unique Cake Cutting : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अपनी शादी की सालगिरह कुछ अलग अंदाज में मनाता नजर आ रहा है। आमतौर पर ऐसे मौकों पर लोग केक काटकर जश्न मनाते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिखाया गया तरीका सभी को चौंका रहा है।
टेबल पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 13 केक रखे हुए हैं, जो पहले ही लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। लेकिन असली हैरानी तब होती है जब कपल केक काटने के लिए चाकू की जगह कुछ और इस्तेमाल करता है।
शादी की सालगिरह पर केक काटने का यह तरीका बहुत ही बढ़िया है। 😂 pic.twitter.com/yr3ux8Ovtc — छपरा जिला 🇮🇳 (@ChapraZila) April 19, 2026
सम्बंधित ख़बरें
एक बेटा एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचा, दूसरे पायलट बेटे ने उड़ाई फ्लाइट, मां का गर्व भरा पल वायरल
Google पहुंचा बेटा, मां को दिया दुनिया का सबसे खास तोहफा; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर चमकी तस्वीर
अमेरिका में भिंडी बनी लग्जरी स्नैक! 85 ग्राम पैकेट की कीमत जान भारतीयों के उड़ गए होश
पिता और नन्ही बेटी का ‘दिल डूबा’ गाने पर बनाया वीडियो हुआ वायरल, 2 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा प्यारा वीडियो
कपल ने सालगिराह पर आरी से काटा केक
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कपल लकड़ी काटने वाली आरी से केक काट रहा है। यह तरीका जितना अजीब लगता है, उतना ही लोगों के लिए नया और अलग भी है।
आसपास खड़े लोग इस पल को एंजॉय करते नजर आते हैं और माहौल पूरी तरह जश्न में डूबा दिखता है। हालांकि वीडियो में यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह कपल कौन है और यह घटना कब की है, लेकिन इसका अनोखा अंदाज ही इसे वायरल बना रहा है।
ये खबर भी पढ़ें : घर में घुसा बंदर, फ्रिज खोलकर बादाम लेकर भागा; वीडियो वायरल
कुछ इसे अजीब और खतरनाक आइडिया बता रहे हैं
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां इसे हजारों लोग देख चुके हैं। यूजर्स इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे क्रिएटिव आइडिया बता रहे हैं, तो कुछ इसे अजीब और खतरनाक भी कह रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, “यह केक काटने का सबसे अलग तरीका है,” वहीं दूसरे ने कहा, “थोड़ा रिस्की जरूर है।” कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
