Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

10वीं के छात्र ने कॉपी में रखे 200 रुपये और लिखी शायरी, वीडियो हुआ वायरल

Student Kept Money in Copy : 10वीं के छात्र ने गणित की कॉपी में 200 रुपये का नोट रखकर शायरी लिखी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Feb 22, 2026 | 08:49 PM

वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Exam Answer Sheet Viral Video : एग्जाम के समय कई छात्र तनाव में अजीब और मजेदार तरीके अपनाते हैं। कोई शायरी लिख देता है, कोई इमोशनल अपील करता है तो कोई मजाकिया लाइनें जोड़ देता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें दावा किया जा रहा है कि 10वीं कक्षा के एक छात्र ने अपनी गणित की आंसर शीट में 200 रुपये का नोट रख दिया।

साथ ही उसने मजेदार स्लोगन भी लिखे, जैसे- “चल मेरी कॉपी गुरु के पास, इच्छा होगी तो करेगा पास।” यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कॉपी पर चिपकाया 200 रुपए का नोट

वीडियो को इंस्टाग्राम पर nocturnal_bird नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया है कि जब 10वीं की गणित की कॉपी जांचने के लिए खोली गई तो अंदर से नोट गिर पड़ा। ऊपर शायरी लिखी थी- “सर नंबर थोड़ा बढ़ा देना, दिल से दुआ मिलेगी… गणित में काम आती है मुझे, पर आपकी मेहरबानी याद रहेगी…”

आगे मजाकिया अंदाज में लिखा गया कि छात्र ने सवाल तो हल नहीं किए, लेकिन “सेटिंग” फुल कॉन्फिडेंस से ट्राई कर ली। “अलजेब्रा जीरो, पर एटीट्यूड हीरो” जैसी लाइनें भी कॉपी में लिखी बताई गई हैं। वीडियो में टीचर भी हैरान नजर आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : दिल्ली मेट्रो में दो यात्रियों के बीच हुई जमकर मारपीट, लोगों ने कहा- दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है

वीडियो देख लोगों को आई हंसी

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ लोगों ने कमेंट किया, “पास कर दो सर।” वहीं कई यूजर्स हंसी वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

हालांकि, इस तरह की हरकत को लेकर कई लोग यह भी कह रहे हैं कि परीक्षा एक गंभीर प्रक्रिया है और इसमें ईमानदारी बेहद जरूरी है। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Class 10 student kept 200 rupees in answer sheet wrote funny shayari viral video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 22, 2026 | 08:49 PM

Topics:  

  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.