Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

क्रिसमस पर जगमगाई दुनिया, लेकिन जहां पैदा हुए ईसा मसीह वहां छाया रहा सन्नाटा, जानें क्यों बेथलहम पर नहीं मना कोई जश्न

  • By अक्सा अंसारी
Updated On: Dec 26, 2023 | 12:22 PM

बेथलहम में नहीं मनाया गया कोई जश्न

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: क्रिसमस डे (Christmas Day 2023) को दुनियाभर में उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) का जन्म हुआ था। जिसके चलते लोग इस दिन ईसा मसीह (Jesus Christ) को याद कर जश्न मानते हैं। मगर ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मस्थान “बेथलहम” (Bethlehem) में इस बार सन्नाटा छाया रहा। सैकड़ों वर्षों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब प्रभु ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मस्थान ‘बेथलहम’ (Bethlehem) में क्रिसमस डे (Christmas Day) पर कोई जश्न नहीं हुआ। अब सवाल यह है की आखिर क्यों क्रिसमस डे (Christmas Day) पर ईसा मसीह (Jesus Christ) के जन्मस्थान पर सन्नाटा रहा ,आखिर क्यों बेथलहम (Bethlehem) में इस बार वीरान पड़ा रहा? आइए जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब। 

 

“चर्च ऑफ द नेटिविटी” में रहा सन्नाटा

 

हर साल बेथलहम में होती थी रौनक 

ईसा मसीह का जन्मस्थान बेथलहम हर बार दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों से क्रिसमस डे पर जगमग रहता है। मगर इस बार देश-दुनिया से कोई भी भक्त बेथलहम नहीं गया। हर साल यहां लोग “चर्च ऑफ द नेटिविटी” को देखने आते हैं, ईसाइयों का मानना ​​है कि यह उस स्थान पर है, जहां यीशु का जन्म हुआ था।  लेकिन इस बार यहां न तो कोई सजावट की गई और न ही कोई पर्यटक जश्न के लिए आया। पूरा का पूरा बेथलहम वीरान पड़ा रहा। ऐसा सन्नाटा सैकड़ों वर्षों के इतिहास में पहली बार देखने को मिला। 

 

हर साल क्रिसमस पर बेथलहम

 

क्यों नहीं मनाया क्रिसमिस

दरअसल, बेथलहम शहर इजरायल के कब्जे वाले फिलिस्तीन यानी वेस्ट बैंक में पड़ता है। इजरायल और हमास के बीच युद्ध चल रहा है, यहां के लोग बम धमाकों की आवाजों के चलते अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं। यहां के व्यापारियों का कहना है कि इस बार यहां कोई मेहमान नहीं आया, एक भी नहीं। एक व्यापारी ने बताया कि उनका परिवार पीढ़ियों से बेथलहम में रह रहा है, लेकिन इतना क्रिसमस का इतना खराब दिन कभी नहीं बीता। 

 

“चर्च ऑफ द नेटिविटी”

 

इस बार नहीं पहुंचे पर्यटक 

इजरायल-हमास युद्ध ने इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनी शहर से पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को डरा दिया है, जिससे होटल, रेस्तरां और स्मारिका दुकानें वीरान हो गई हैं। दक्षिणी इज़रायल में हमास के हमलों, उसके बाद गाजा पर इज़रायल के सैन्य हमले और वेस्ट बैंक में हिंसा में वृद्धि की खबरें पिछले 7 अक्टूबर से ही वैश्विक सुर्खियों में छाई हुई हैं। इससे दुनिया भर के पर्यटकों में डर फैल गया है। इस बार प्रभु ईसा मसीह के जन्मस्थान पर वीरानी के इस दृश्य को देखते हुए बेथलहम के लोगों ने इस साल क्रिसमस को ‘अब तक का सबसे खराब क्रिसमस’ बताय है।

 

युद्ध की वजह से डर का माहौल

 

Christmas bethlehem the world sparkled on christmas but there was silence where jesus christ was born

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2023 | 12:22 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

Nashik मनपा चुनाव: 31 प्रभागों के लिए प्रशासनिक ढांचा तैयार, चुनाव में लगेंगे 10 हजार कर्मचारी

2

लव जिहाद कानून पर मोदी-योगी की जीत! मुस्लिम मंच ने अनैतिक धर्मांतरण को बताया गलत, सुप्रीम कोर्ट ने..

3

हर महीने का दर्द होगा कम, अपनाएं पीरियड्स में ये आसान रोज़मर्रा के उपाय

4

IPL 2026 के ऑक्शन में चमका जम्मू-कश्मीर का सितारा, CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी डार को दी बधाई

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.