छत्तीसगढ़ में युवक का अनोखा विरोध, अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर जताई नाराजगी
Almonds Protest Viral Video : छत्तीसगढ़ में एक युवक ने सरकारी लापरवाही के खिलाफ अनोखा विरोध करते हुए अफसर की टेबल पर बादाम बिखेर दिए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Missing Property File Protest : छत्तीसगढ़ से एक अनोखे विरोध का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक युवक ने सरकारी अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
युवक का आरोप है कि उसकी प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइल पिछले एक साल से गायब है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अनोखे विरोध ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Bilaspur, Chhattisgarh- “Have almond. This will help revive your memory about my lost file” – Man to official regarding his pending file
pic.twitter.com/ytyjPJoazu — News Arena India (@NewsArenaIndia) April 18, 2026
सम्बंधित ख़बरें
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
छत्तीसगढ़ के युवक का अनोखा विरोध
यह घटना तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस की बताई जा रही है, जहां तरुण साहू नाम के युवक ने यह कदम उठाया। तरुण का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब तक उसका म्यूटेशन नहीं हो पाया है।
अधिकारियों का कहना है कि उसकी फाइल “गुम” हो गई है, जिसकी वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। कई बार दफ्तर के चक्कर लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं मिला, तो युवक ने यह प्रतीकात्मक तरीका अपनाया।
ये खबर भी पढ़ें : वाराणसी के हॉरर रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल, बच्चे को डराने पर उठे सवाल
लोगों ने कमेंट कर किया युवक का समर्थन
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक अफसर की टेबल पर बादाम फैलाता है, जो आमतौर पर याददाश्त बढ़ाने से जोड़े जाते हैं। इसके जरिए उसने विभाग पर तंज कसा कि उन्हें अपनी “याददाश्त सुधारने” की जरूरत है।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे आम लोगों की परेशानी का प्रतीक बताया है और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।
