बांग्लादेश में बड़ा हादसा: पद्मा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लापता; हादसे का वीडियो वायरल

Bus Falls into River Video : बांग्लादेश के दौलतदिया घाट पर यात्रियों से भरी बस पद्मा नदी में गिरी, कई लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। यूजर्स इस घटना को बेहद भयावह बता रहे हैं।
A bus fell into the Padma River in Bangladesh during ferry boarding, many passengers missing.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Bangladesh Bus Accident Viral Video : बांग्लादेश से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश के राजबारी जिले के दौलतदिया घाट पर यात्रियों से भरी एक बस अचानक पद्मा नदी में गिर गई।

इस हादसे में दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे, जो रोज की तरह अपने सफर पर निकले थे, लेकिन कुछ ही पलों में यह सफर एक भयावह त्रासदी में बदल गया।

नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस

बताया जा रहा है कि बस ढाका जाने के लिए फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो जाता है और पूरी बस पानी में समा जाती है।

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद वहां चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, लेकिन तेज धारा और गहराई के कारण ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

हादसे का वीडियो देख लोग हुए स्तब्ध

रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक कुछ शव बरामद किए गए हैं, जबकि कई यात्री अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। प्लेटफॉर्म X पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग स्तब्ध हैं।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस घटना को बेहद भयावह बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग हादसे के कारणों पर सवाल उठा रहे हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com