Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs PAK: पाकिस्तानी ‘भाभी’ सीमा हैदर ने की भारत की जीत की दुआ, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

पाकिस्तान ने नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंची सीमा हैदर किसी न किसी वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। ऐसे में आज उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बारे में भी बात करी है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 23, 2025 | 04:05 PM

सीमा हैदर ने भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत की दुआ की (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: चैंपियंस ट्रॉफी का मैच आज दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टोज खेला जा रहा है। जहां पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। हालांकि पाकिस्तान के गेंदबाजी भी शानदार है, ऐसे में ये मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर का एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह किस टीम को सपोर्ट कर रही हैं।

पाकिस्तान ने नेपाल के रास्ते नोएडा पहुंची सीमा हैदर किसी न किसी वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। ऐसे में आज उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे मुकाबले के बारे में भी बात करी है। इस वीडियो में उन्होंने भारत की जीत की शुभकामनाएं दी है। वायरल वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारतीय टीम यह मैच जीत जाए।

किसे सपोर्ट कर रही सीमा?

हमेशा की तरह इन्डिया ही जीतेगी।
Love you India – सीमा हैदर#ViratKohli𓃵 #HardikPandya #INDvsPAK pic.twitter.com/QWZhWSn35i
— 🖤⃝ 𝐑αVΔᑎ😂🖤 (@RavanDJ1210) February 23, 2025

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल

IND vs PAK का मुकाबला देखेंगे BCB अध्यक्ष अनिमुल इस्लाम, पाकिस्तान को सपोर्ट करने के लिए जाएंगे कोलंबो

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने अपने देश का ही उड़ाया मजाक, टी20 वर्ल्ड कप में यू-टर्न को लेकर कही ये बात

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले भारतीय टीम की मुसीबतें बढ़ी, अभिषेक शर्मा हुए बाहर!

क्या बोलीं सीमा हैदर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सीमा हैदर अपनी बेटी के साथ खड़ी हैं। जहां वह कहती हैं, ‘राधे-राधे, जय श्री कृष्णा! भारत और पाकिस्तान के बीच मैच है और आज मेरी बेटी का जन्मदिन भी है। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि भारत मैच जीत जाए। हमारे खिलाड़ी बहुत अच्छा खेलेंगे, हमें इस बात का पूरा भरोसा है। यही हमारी प्रार्थना है। आप सभी लोग मैच देखेंगे और मैं भी देखूंगी। मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत हर बार की तरह इस बार भी मैच जीते।’ वीडियो क्लिप के अंत में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं।

पाकिस्तान की हालत खराब

जानकारी के लिए बता दें कि इस महामुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जहां पाक के दोनों सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और इमाम उल हक पवेलियन वापस लौट गए हैं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान मोहम्मद रिजवान और साउद शकील मौजूद हैं, जो टीम की पारी संभालने की कोशिश में है। हालांकि इसम मुकाबले में भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है।

भारत के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड

गौरतलब है कि भारतीय टीम लगातार 12 वनडे में टॉस गंवाने वाली पहली टीम बन गई है। इस मामले में भारत ने नीदरलैंड्स को पीछे छोड़ा है। नीदरलैंड्स ने लगातार 11 बार टॉस गंवाया है। नीदरलैंड्स 2011 से 2013 के बीच में टॉस हारा है। लेकिन भारत 2023 के वर्ल्ड कप के फाइनल से एक भी वनडे का टॉस नहीं जीता है। अब तक भारत ने लगातार 12 बार वनडे टॉस गंवाया है।

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन

इमाम-उल-हक, बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), सलमान आगा, तैय्यब ताहिर, खुशदिल शाह, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Champions trophy 2025 india vs pakistan seema haider prayed for india victory video viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 23, 2025 | 04:05 PM

Topics:  

  • Champions Trophy 2025
  • India vs Pakistan
  • Seema Haider
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.