बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, अंकल ने ऐसे बचाई जान; वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
Cat Rescue Video : सोशल मीडिया पर एक बिल्ली के बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका सिर बांस के टुकड़े में फंस जाता है। यह देख एक शख्स उसकी मदद करता है और उसे आजाद कर देता है।
- Written By: हितेश तिवारी
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Cat Stuck Bamboo : सोशल मीडिया पर जानवरों से जुड़े वीडियो अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं, लेकिन इन दिनों एक बिल्ली के बच्चे का वीडियो लोगों को भावुक कर रहा है। वीडियो में एक छोटा सा बिल्ली का बच्चा, जिसे यूजर्स प्यार से “बिल्लू दादा” कह रहे हैं, खेलते-कूदते हुए मुसीबत में फंस जाता है।
उसकी शरारत उसे भारी पड़ जाती है और उसका सिर बांस के एक खोखले टुकड़े में फंस जाता है। इसके बाद वह इधर-उधर भागता नजर आता है, मानो किसी से मदद मांग रहा हो।
बांस में फंसा बिल्ली के बच्चे का सिर, शख्स ने की मदद
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल्ली का बच्चा सिर में बांस फंसाए काफी परेशान दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह एक घर के आंगन में पहुंच जाता है, जहां मौजूद एक व्यक्ति उसकी हालत देखकर मदद के लिए आगे आता है।
शख्स पहले बिल्ली को सावधानी से पकड़ता है और फिर छैनी तथा हथौड़ी की मदद से बांस को धीरे-धीरे काटने की कोशिश करता है। काफी सतर्कता बरतते हुए वह बांस को बीच से अलग कर देता है, जिससे बिल्ली का सिर सुरक्षित बाहर निकल आता है। आजाद होते ही बिल्ली तेजी से वहां से भाग जाती है।
ये खबर भी पढ़ें : वो इसी लायक हैं… कुणाल घोष पर अंडा फेंकने पर युवक का बड़ा बयान, बोला- बहुत जुल्म किए हैं इन लोगों ने, VIDEO
यूजर्स ने कहा- ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत जिंदा
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर rohan__zi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिल्लू दादा को अंकल का शुक्रिया जरूर कहना चाहिए था।”
दूसरे ने कहा, “ऐसे लोगों की वजह से इंसानियत जिंदा है।” वहीं कई लोगों ने बिल्ली की जान बचाने वाले शख्स की तारीफ करते हुए उसे सच्चा पशु प्रेमी बताया। वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
