वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

“कनाडा में मिडिल क्लास लाइफ भारत से 10 गुना बेहतर”, भारतीय युवक का वीडियो वायरल, राय बंटी

India vs Canada : कनाडा में रह रहे भारतीय युवक विशाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मिडिल क्लास के लिए कनाडा की जिंदगी को भारत से बेहतर बताया है।

हितेश तिवारी

Indian in Canada : सोशल मीडिया पर इन दिनों कनाडा में रह रहे एक भारतीय युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच नई बहस छेड़ दी है। इंस्टाग्राम पर विशाल नाम के युवक ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, “कनाडा में मिडिल क्लास लाइफ भारत के मुकाबले 10 गुना बेहतर है।” इस एक लाइन ने ही लोगों का ध्यान खींच लिया।

हालांकि विशाल ने अपने वीडियो में साफ किया कि यह उनकी निजी राय है और वह इसे किसी पर थोप नहीं रहे हैं। वीडियो में विशाल बर्फ से ढकी सड़कों पर चलते हुए अपने आसपास के शांत माहौल को दिखाते हैं और बताते हैं कि यह जगह उनके घर से बस कुछ कदम की दूरी पर है।

कनाडा की साफ सड़कों और शांति की तुलना भारत के बड़े शहरों से की

वीडियो में विशाल कनाडा की साफ-सुथरी सड़कों और शांति की तुलना भारत के बड़े शहरों से करते हैं। वह बताते हैं कि उनके आसपास न तो गाड़ियों का शोर है और न ही लगातार हॉर्न की आवाजें। विशाल के मुताबिक, भारत के मेट्रो शहरों में एयर पॉल्यूशन, नॉइज पॉल्यूशन और बिना वजह हॉर्न बजाना रोजमर्रा की समस्या है, जबकि कनाडा में माहौल काफी शांत और व्यवस्थित है।

टैक्स के मुद्दे पर बात करते हुए वह कहते हैं कि लोग कनाडा में टैक्स ज्यादा होने की शिकायत करते हैं, लेकिन भारत में भी टैक्स कम नहीं है। फर्क सिर्फ इतना है कि कनाडा में लोगों को साफ दिखाई देता है कि टैक्स का पैसा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर खर्च हो रहा है।

कनाडा में बचत करना और भविष्य को सुरक्षित करना आसान

विशाल ने यह भी कहा कि कनाडा में मिडिल क्लास परिवारों के लिए बचत करना और भविष्य को सुरक्षित करना आसान है। उनके मुताबिक, वहां दो मंजिला और बेसमेंट वाला घर खरीदना मिडिल क्लास के लिए ज्यादा संभव लगता है, जबकि भारत के बड़े शहरों में यह सपना काफी मुश्किल हो जाता है।

हालांकि उन्होंने यह भी माना कि कनाडा में जिंदगी आसान नहीं है और यहां भी मेहनत और लगातार संघर्ष जरूरी है। वीडियो के आखिर में विशाल ने दोहराया कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की राय बंटी नजर आई। कुछ यूजर्स ने कहा कि हर किसी की प्राथमिकताएं अलग होती हैं, जबकि कुछ का मानना है कि भारत में रहना भी कई लोगों के लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA