रील देखते हुए ऑटो चला रहा था ड्राइवर, वायरल वीडियो ने सड़क सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

Auto Driver Viral Video : बेंगलुरु की एक महिला ने ऑटो ड्राइवर का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गाड़ी चलाते समय लगातार रील देखता नजर आ रहा है। यह घटना सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।
A viral video of an auto driver watching reels while driving raises serious road safety concerns.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Watching Reels While Driving Auto : “ड्राइविंग इज अ सीरियस बिजनेस” यह बात अक्सर कही जाती है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। बेंगलुरु की रहने वाली अकांक्षा ने अपने साथ हुई एक खतरनाक घटना को शेयर किया है, जिसमें एक ऑटो ड्राइवर गाड़ी चलाते समय लगातार मोबाइल पर रील देखता नजर आया।

वीडियो में साफ दिखता है कि ड्राइवर का ध्यान सड़क पर नहीं, बल्कि फोन की स्क्रीन पर था। अकांक्षा के मुताबिक, ड्राइवर सिर्फ वीडियो देख ही नहीं रहा था, बल्कि लगातार स्क्रॉल कर रहा था, जिससे सड़क पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया था।

रील देखते हुए ऑटो चलाता नजर आया ड्राइवर

घटना उस समय और ज्यादा खतरनाक हो गई जब सामने से एक ट्रक रिवर्स हो रहा था, लेकिन ड्राइवर ने उसे नोटिस तक नहीं किया। स्थिति बिगड़ती देख अकांक्षा ने जोर से चिल्लाकर उसे चेतावनी दी, जिसके बाद ड्राइवर ने आखिरी समय पर ब्रेक लगाई और बड़ा हादसा टल गया।

इस दौरान अकांक्षा ने ड्राइवर को समझाने की कोशिश की कि वह इस तरह गाड़ी न चलाए, चाहे वह अकेला ही क्यों न हो। ड्राइवर ने उनकी बात मानने का भरोसा भी दिया, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद उसने फिर से वही हरकत शुरू कर दी। यहां तक कि उसे पता था कि उसकी वीडियो रिकॉर्ड की जा रही है, फिर भी उसने फोन बंद नहीं किया और उसे छिपाने की कोशिश करता रहा।

वीडियो देख ड्राइवर पर भड़के लोग

इस घटना को साझा करते हुए अकांक्षा ने कहा कि उन्हें ड्राइवर पर गुस्सा नहीं आया, बल्कि यह महसूस हुआ कि वह मोबाइल का आदी हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में ऐसे कई लोग हैं, जो ड्राइविंग के दौरान फोन का इस्तेमाल करते हैं, जो बेहद खतरनाक है।

सोशल मीडिया पर भी यूजर्स इस मुद्दे को लेकर चिंता जता रहे हैं। कई लोगों ने कमेंट में लिखा कि यह अब आम समस्या बन चुकी है और ज्यादातर ड्राइवर चलते-चलते फोन देखते हैं। इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह साफ कर दिया है कि सड़क पर जरा सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com