सीटबेल्ट बोलना पड़ा भारी, कैब ड्राइवर से बहस के बाद महिला ने छोड़ी राइड; वीडियो वायरल

Cab Driver Seatbelt Issue : कैब ड्राइवर ने आगे बैठी महिला पैसेंजर से सीटबेल्ट लगाने को कहा, जिस पर बहस शुरू हो गई। लंबी नोकझोंक के बाद महिला ने राइड छोड़ दी, अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
A woman cancelled her cab ride after an argument with the driver over wearing a seatbelt, and the video has gone viral.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Woman Passenger Argument : कैब बुक करने के बाद आमतौर पर ड्राइवर ओटीपी पूछता है और फिर राइड शुरू हो जाती है। लेकिन अगर पैसेंजर आगे की सीट पर बैठे, तो ट्रैफिक नियमों के तहत सीटबेल्ट लगाना जरूरी होता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में यही बात एक महिला पैसेंजर को इतनी नागवार गुजरी कि मामला बहस तक पहुंच गया और आखिरकार महिला ने राइड ही छोड़ दी। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जो अब इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रही है।

सीटबेल्ट बांधने का बोला तो महिला हुई नाराज

वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि दो महिलाएं कैब में बैठती हैं। एक महिला आगे की सीट पर बैठती है, जबकि दूसरी पीछे। ओटीपी मिलने के बाद ड्राइवर आगे बैठी महिला से शांति से सीटबेल्ट बांधने के लिए कहता है। इस पर महिला झुंझलाते हुए जवाब देती है, “हां बांध लेंगे, चलो।”

ड्राइवर समझाता है कि अगर सीटबेल्ट नहीं लगी तो चालान कट सकता है। इस पर महिला और भड़क जाती हैं और कहती हैं, “हां कर रहे हैं, ये मत दिखाओ कि तुम्हें इंग्लिश आती है।” बात यहीं नहीं रुकती और महिला पीछे बैठी अपनी साथी से कहती हैं कि ड्राइवर की तुरंत रिपोर्ट करो।

लोगों ने किया ड्राइवर का समर्थन

कुछ देर तक बहस चलने के बाद महिला आगे की सीट से उतर जाती हैं और राइड छोड़ देती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

ज्यादातर यूजर्स ड्राइवर के समर्थन में नजर आ रहे हैं और महिला पैसेंजर के व्यवहार को गलत बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ड्राइवर ने सिर्फ कानून और सुरक्षा के हिसाब से सीटबेल्ट लगाने को कहा था, इसमें नाराज होने की कोई बात नहीं थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com